Bihar Election 2025: इस बार चुनाव में पिछले चुनाव के मुकाबले 30 प्रतिशत कम प्रत्...

Bihar Election 2025: इस बार चुनाव में पिछले चुनाव के मुकाबले 30 प्रतिशत कम प्रत्याशी, 2005 के बाद सबसे छोटी जंग..

bihar election 2025 इस बार चुनाव में पिछले चुनाव के मुकाबले 30 प्रतिशत कम प्रत्याशी 2005 के बाद सबसे छोटी जंग

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
बिहार विधानसभा चुनाव में कितने और कौन कौन से प्रत्याशी मेदान में हैं इसकी सूची आ गई है. 2020 के चुनाव से अगर तुलना की जाए तो इस वर्ष 1117 प्रत्याशी कम हैं. पिछले चुनाव में 243 सीटों के लिए कुल 3733 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे. 

इस बार यह संख्या लगभग 30 फीसदी घट कर 2616 रह गया है. बता दें कि 2000 में झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की अक्टूबर 2005 के चुनाव के बाद सबसे कम है. राज्य के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा प्रत्याशी 1990 से 2000 के दौरान होते थे. फिर 2010 से 2020 तक औसतन 35 सौ से अधिक प्रत्यासी चुनावी रण में होते थे. बता दें कि एक विधानसभा क्षेत्र में 16 से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम होने से एक से ज्यादा ईवीएम की जरुरत पड़ने लगती है. 

इस चुनाव में 16 से अधिक प्रत्याशी वाले विधानसभा वाले क्षेत्र में दरभंगा जिले के बहादुरपुर (17 प्रत्याशी), वैशाली का महनार (18), मुजफ्फरपुर के कुढ़नी (20) व मुजफ्फरपुर (20), कटिहार का बलरामपुर (18), कैमूर का चैनपुर (22),रोहतास का सासाराम (22), औरंगाबाद का ओबरा (18) तथा गयाजी का गया शहर (22 प्रत्याशी) शामिल है. बता दें यहां मतदान कराने के लिए सभी केंद्रों पर दो-दो ईवीएम की आवश्कता होगी.

ये भी पढ़ेंः- Chhath Puja : क्यों मनाया जाता है छठ महापर्व? क्या है महत्व आइए जानते हैं...

संबंधित सामग्री

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

झारखंड

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

30 से 180 दिन तक बिना वैध आपत्ति लंबित मिले आवेदन, पांच अंचल अधिकारियों पर 2.68 लाख का जुर्माना

लोहरदगा में NIA की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी

झारखंड

लोहरदगा में NIA की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी

लोहरदगा जिले में पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ NIA की रेड पड़ी. रांची स्थित RSS कार्यालय में हुई बमबारी से जुड़ा मामला बताया जा रहा है.