नहीं थम रहा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला... चाकू से गोदने  के बाद व्यापारी को जिंदा जलाने की कोशिश

नहीं थम रहा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला... चाकू से गोदने  के बाद व्यापारी को जिंदा जलाने की कोशिश

नहीं थम रहा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला चाकू से गोदने  के बाद व्यापारी को जिंदा जलाने की कोशिश

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. ताजा मामला शरीयतपुर जिले से सामने आया है, जहां एक हिंदू व्यापारी पर भीड़ ने हमला कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना 31 दिसंबर रात करीब 9 बजे कनेश्वर यूनियन के तिलोई इलाके की बताई जा रही है. पीड़ित की पहचान 40 वर्षीय खोकन चंद्र दास के रूप में हुई है, जो दामुद्या के केउरभंगा बाजार में एक फार्मेसी चलाते हैं. वे परेश चंद्र दास के पुत्र हैं.

जानकारी के अनुसार, खोकन चंद्र दास बुधवार रात दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान तिलोई क्षेत्र में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनके साथ मारपीट की और बाद में धारदार हथियार से हमला किया. इसके बाद उन्हें आग के हवाले करने की भी कोशिश की गई. बताया जा रहा है कि अपनी जान बचाने के लिए खोकन चंद्र दास पास के एक तालाब में कूद गए. बाद में स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में बाहर निकाला और तुरंत शरियतपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है.

ये भी पढ़ें- रांची में अपराधियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को दी चुनौती, देर रात की गई फायरिंग

संबंधित सामग्री

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक: उपेंद्र कुशवाहा

बिहार

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक: उपेंद्र कुशवाहा

गोपालगंज: सरस्वती पूजा भाषण को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट, ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापर सुरक्षा व्यवस्था

बिहार

गोपालगंज: सरस्वती पूजा भाषण को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट, ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापर सुरक्षा व्यवस्था

डॉ इरफान अंसारी ने इमरान प्रतापगढ़ी से की मुलाकात, कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा 

झारखंड

डॉ इरफान अंसारी ने इमरान प्रतापगढ़ी से की मुलाकात, कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा 

सहरसा: जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास में भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई

बिहार

सहरसा: जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास में भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई

भारत निर्वाचन आयोग कल मनाएगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 

देश-विदेश

भारत निर्वाचन आयोग कल मनाएगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस