न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- 11 दिसंबर को अरूणाचल प्रदेश के समीपवर्ती अनजिले अनजाव में बुधवार देर रात एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है. असम के तिनसुकिया जिले से काम के तलाश में आए 22 दिहाड़ी मजदूर से भरा वाला एक ट्रक हायुलियांग-चगलागाम मार्ग पर करीब 500 फीट गहरी खाई में गिर गई. हादसे में अब तक 14 मजदूर गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं. वहीं 7-8 मजदूर लापता हैं. हादसा 8-9 दिसंबर की मध्य रात की बताई जा रही है. इस इलाके में नेटवर्क न होने के कारण एक मजदूर 10 दिसंबर को पैदल चलकर कैम्प पहुंच कर दी. इसके बाद 11 दिसंबर को भारतीय सेना, SDRF, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर सर्च व रेस्क्यू आपरेशन चलाया.
हादसे का विवरण
ट्रक में सवार सारे 22 मजदूर असम के तिनसुकिया जिले के अलग अलग इलाके की बताई जा रही है. ये सारे मजदूर यहां हॉस्टल निर्माण व सड़क निर्माण के लिए आए थे. हायुलियांग-चगलागाम सड़क अत्यंत संकरी, खड़ी और दुर्गम है. ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरा.
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जताया गहरा दुख
सीएम ने कहा कि अनजाव में हुए दर्दनाक हादसे से मन बड़ा व्यथित है. अब तक 14 असमवासियों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है. लापता मजदूर कोजल्द से जल्द खोजकर निकालने का निर्देश दिया है. ”अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चोना मीन ने भी घटना पर शोक जताया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.
ये भी पढ़ेंः- रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लड़कियों के मायके में की हक की बात