न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- मुंबई ही मैन की याग में एक प्रार्थना सभा रखी गई, जिसमें बॉलीवुड सितारों का तांता लग गया. इस मौके पर बॉबी देओल नजर आए, पहली बार धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के बाद देखा गया. उनके चेहरे पर साफ झलक रहा है कि पिता के जाने के बाद बड़ा दुखी है.

धर्मेंद्र को अपने पिता समान मानने वाले सुपरस्टार सलमान खान भी प्रार्थना सभा में पहुंचे, उनके चेहरे में भी उदासी दिखी. धर्मेंद्र सलमान को अपना तीसरा बेटा बताते थे.

लीजेंड्री एक्टर शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी भी प्रार्थना सभा में नजर आई.

सलमान के भतीजे अरहान खान भी अपनी मौसी अमृता अरोड़ा और आंटी सीमा सजदेह संग धर्मेंद्र के प्रार्थना सभा में नजर आए.

एक्टर शरमन जोशी भी प्रार्थना सभा में आए नजर.

एक्ट्रेस अमीषा पटेल जो कि देओल परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं. धर्मेंद्र अमीषा को सकीना बुलाते थे. वो भी आखिरी सलाम देने पहुंची.

गोविंदा की पत्नी भी बेटे के संग धर्मेंद्र के प्रार्थना सभा में पहुंची, इस दौरान काफी निराश देखे गए.

ये भी पढ़ेंः- इसी वर्ष 2025 में ही खत्म हो जाएगी दुनिया, इस पाकिस्तानी शख्स का डराने वाला भविष्यवाणी आया सामने