Wednesday, Jul 23 2025 | Time 00:56 Hrs(IST)
झारखंड


झारखंड में माइनिंग टूरिज्म की शुरुआत, Jharkhand Tourism और CCL के बीच हुई एक ऐतिहासिक साझेदारी

झारखंड में माइनिंग टूरिज्म की शुरुआत, Jharkhand Tourism और CCL के बीच हुई  एक ऐतिहासिक साझेदारी

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: आज झारखण्ड मंत्रालय स्थित कान्फ्रन्स हॉल में झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (JTDC) एवं सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के बीच खान पर्यटन (Mining Tourism) को लेकर एक ऐतिहासिक समझौता (MoU) संपन्न हुआ. इस अवसर पर  मंत्री सुधिव्य कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही. समारोह में CCL की ओर से अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक निलेंदु कुमार सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. पर्यटन निदेशालय की ओर से निदेशक पर्यटन श्रीमती विजया जाधव, JTDC के प्रबंध निदेशक प्रेम रंजन सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए.

 

इस अवसर पर  मंत्री ने कहा –

"यह साझेदारी झारखंड के पर्यटन सफर में एक नए अध्याय की शुरुआत है. खान पर्यटन न केवल हमारे राज्य की औद्योगिक ताकत को प्रदर्शित करेगा, बल्कि पर्यटकों को ऊर्जा क्षेत्र और इसके समृद्ध इतिहास पर एक अनूठा दृष्टिकोण भी प्रदान करेगा. यह ऐतिहासिक अवसर झारखंड राज्य की दूरदर्शी सोच और साहसी निर्णयों का परिणाम है. मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हार्दिक बधाई देता हूँ, जिनके नेतृत्व में झारखंड ने पर्यटन, उद्योग और सांस्कृतिक विरासत को नए आयाम देने के लिए प्रयासरत है.

 

JTDC और CCL के बीच हुए MOU की मुख्य विशेषताएं:


  • स्थान: प्रारंभिक रूप से यह माइनिंग टूरिज्म उत्तर उरीमारी (North Urimari) माइंस से शुरू होगा एवं भविष्य में अन्य स्थान जोड़े जा सकेंगे.

  • अवधि: यह समझौता 5 वर्षों के लिए होगा, जिसे आगे 5 वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है.

  • पर्यटन संचालन: JTDC पर्यटकों की बुकिंग करेगा और प्रति सप्ताह दो दिन खान पर्यटन की सुविधा प्रदान करेगा. समूह आकार 10-20 व्यक्तियों का होगा.

  • सुरक्षा और नियमावली: सभी पर्यटकों को खान में प्रवेश से पूर्व CCL के नियमों, सुरक्षा निर्देशों एवं स्वास्थ्य मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा. CCL द्वारा प्रवेश की अनुमति अंतिम रूप से दी जाएगी.

  • गाइड सुविधा: CCL पर्यटकों को खान की कार्यप्रणाली समझाने के लिए गाइड उपलब्ध कराएगा.

  • सहयोग: JTDC खान पर्यटन का प्रचार-प्रसार करेगा; वहीं CCL आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान करेगा.

  • प्रवेश शुल्क एवं रिफंड: JTDC द्वारा निर्धारित शुल्क के आधार पर बुकिंग होगी और प्रति व्यक्ति ₹200 की राशि चाय व जलपान हेतु CCL को JTDC द्वारा प्रदान की जाएगी.



 

 

 


 


 


 


 


 


 


 

अधिक खबरें
1 अगस्त से आहूत झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के लिए मंत्रियों को बांटे गये काम
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 11:05 PM

झारखंड का विधानसभा सत्र आगामी 1 अगस्त से आहूत है, इस विधानसभा सत्र के लिए राज्य के मंत्रियों के बीच उनके कार्यों का बंटवारा कर दिया गया. मंत्रियों को बांटे गये कार्य इस प्रकार हैं-

झारखंड सचिवालय सेवा के प्रशाखा अधिकारियों तबादला, अधिसूचना जारी
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 10:45 AM

झारखंड सचिवालय सेवा अंतर्गत प्रशाखा अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. मंगलवार को विभागीय स्थापना समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया. कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसकी सूची निम्न प्रकार है-

चाय दुकान के संचालक को अचानक हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला, हुए घायल
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 10:26 PM

बरमसिया ओपी क्षेत्र के हाबुली मोड़ पर चाय दुकान के संचालक इसी ओपी क्षेत्र के अड़ीता गांव निवासी 55 वर्षीय मिठू सिंह पर हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला कर घायल की गया है. घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनकियारी में इलाज के लिए पहुंचाया गया. घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है. जब घायल अपने दुकान पर था. इसी क्रम में पहुंचे कुछ लोगों ने किसी बात को लेकर बहस करते हुए उसपर जानलेवा हमला कर दिया. जिससे मिठू के सिर समेत अन्य अंगों पर गंभीर चोट लगी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनक्यारी जाने के क्रम में पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी को घटना की जानकारी मिट्ठू सिंह ने दिया.

झारखंड के विकास को लेकर मंत्री सुदीव्य कुमार ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ की बैठकें, पर्यटन और उच्च शिक्षा सकारात्मक संवाद
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 10:22 PM

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ने राज्य के विकास समेत कई मुद्दों पर दिल्ली में केंद्र सरकार के कई मंत्रियों से मुलाक़ात की और उनके साथ सार्थक संवाद भी किया. मंत्री ने इन बैठकों में पर्यटन, शहरी आधारभूत ढांचा तथा उच्च शिक्षा से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. सुदीव्य कुमार ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखाव

बोकारो स्टील प्लांट बड़ा हादसा, मजदूर काम करते समय लोको चढ़ जाने से गंभीर रूप से घायल, कटा हाथ
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 9:58 PM

बोकारो स्टील प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में एक ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है. हादसे में मजदूर का बाया हाथ कट गया है. SMS -1 में काम के दौरान यह हादसा हुआ. घायल मजदूर स्वास्तिक इंटरप्राइजेज में काम करता था. वह लोको को डी कपल कर रहा था. इसी दौरान उस पर लोको उस पर चढ़ गया. ठेका मजदूर का नाम