न्यूज़11 भारत
डिजिटल/डेस्क: काफी लोगों की आदत होती है कि वह कुर्सी, बेड, चारपाई जैसी उंची जगहों पर बैठकर पैर हिलाते रहते हैं. लगातार पैर हिलाना आमतौर पर एक सामान्य आदत (फिज़ेटिंग) माना जाता है. हालांकि, समय के साथ-साथ यह उनकी आदतों में शुमार हो जाता है. हमारे घर के बड़े-बुजुर्ग बचपन से हमें ऐसा ना करने की सलाह देते आ रहे हैं. अगर बड़े बुजुर्ग ऐसा कहते हैं तो इसके पीछे एक खास वजह है. बैठे-बैठे पैर को हिलाना बहुत ही अशुभ माना जाता है. पैर हिलाने की आदत कई तरह की परेशानियों को निमंत्रण देती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस आदत की वजह से ना सिर्फ धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है, बल्कि शारीरिक कष्ट भी जन्म ले लेती है. ज्योतिष के अलावा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी पैर हिलाना अच्छा नहीं माना जाता है. इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों पैर हिलाना अशुभ होता है.
चंद्रमा की स्थिति होती है खराब
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बैठे या लेटे हुए पैर हिलाने से आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति खराब हो जाती है. चंद्रमा की स्थिति खराब होने पर इसका काफी अशुभ प्रभाव पड़ता है और जीवन में तनाव बना रहता है. ऐसा करने से मन अशांत रहता है और किसी भी चीज में शांति नहीं मिलती है. इसके अलावा घर पर बीमारी का साया भी बना रहता है जिससे बेवजह की भागदौड़ और धन खर्च होता है.
माता लक्ष्मी होती हैं नाराज
बैठे-बैठे पैर हिलाना, धन की देवी माता लक्ष्मी को नाराज करता है. माता लक्ष्मी के नाराज होने से धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है. धन संबंधित कार्यों में रुकावट आ जाती है. माता लक्ष्मी भाग्य की देवी भी हैं, ऐसे में उनके नाराज होने से इंसान का भाग्य भी साथ नहीं देता है और व्यक्ति के सुख, सफलता और धन के स्तर को कम करता है. इसलिए अगर आप भी ऐसा करते हैं तो तुरंत अपनी इस आदत को बादल लें.
पूजा के समय भी नहीं हिलाना चाहिए पैर
घर पे पूजा के दौरान अगर आप किसी जगह पर बैठकर पैर हिला रहे हैं तो आपको उस पूजा का फल नहीं मिलता है और इसके अशुभ प्रभावों का सामना करना पड़ता है. पैर हिलाने की क्रिया से घर के ईष्ट देव भी नाराज होते हैं. पैर हिलाने की आदत आपको समय बीतने के साथ ही मानसिक रूप से कमजोर बना देती है, जिससे आपके निर्णय लेने की क्षमता पर असर पड़ता है.
शाम के वक्त भूल कर भी ना हिलाएं पैर
शाम के समय पैर हिलाने की आदत काफी अशुभ मानी जाती है और इसका नकारात्मक प्रभाव ना केवल व्यक्ति पर, बल्कि परिवार के सदस्यों पर भी पड़ता है. वहीं, रात में नींद ना आने पर पैर हिलाना भी सही नहीं माना जाता है. ऐसा करना पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कई तरह की समस्याओं को दावत देता है. साथ ही परिवार में कलह की स्थिति बनी रहती है.
खाने के वक्त पैर हिलाने के दुष्प्रभाव
कुर्सी और मेज पर खाना खाते वक्त भी कई लोग धीरे-धीरे पैर हिलाते रहते हैं, जो कि बहुत ही अशुभ मानना जाता है. ऐसा करना अन्न देवता को नाराज और अपमानित करता है. साथ ही घर में धन-धान्य की भी समस्या होती है. पैर हिलाने का नाकारात्मक प्रभाव परिवार के सदस्यों पर भी पड़ता है.
वैज्ञानिक कारण
बैठे हुए या लेते हुए पैर हिलाने से व्यक्ति कई तरह के रोग से भी ग्रस्त होता है. कई तरह की रिसर्च में यह दावा किया गया है कि ऐसा करने से दिल का दौरा पड़ना का खतरा बढ़ जाता है. मेडिकल साइंस की भाषा में इसे रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम कहा जाता है. यह एक गंभीर बीमारी है. इस बीमारी के वजह से शरीर में आयरन की कमी हो जाती है और हार्ट, किडनी, पार्किंसंस से संबंधित समस्या बढ़ जाती हैं.
नोट: इस लेख में दी गयी तमाम जानकारी जनरुचि को ध्यान में रखकर तैयार की गयी है. ज्योतिष और धर्म के उपाय और सलाहों को अपनी आस्था और विश्वास के आधार पर ही अपनाएं. इस कंटेंट का मकसद केवल आपको बेहतर सलाह देना भर है और यह जानकारी पब्लिक प्लेटफार्म में उपलब्ध इनफार्मेशन पर आधारित है. इसको लेकर News11 Bharat कोई दावा नहीं करता है.