न्यूज़11 भारत
नई दिल्ली/डेस्क: कैंसर के इलाज के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम होने जा रही हैं जो कैंसर पीड़ितों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी. केंद्र सरकार ने इन एंटी-कैंसर दवाओं के ट्रेड मार्जिन को 30 प्रतिशत तक सीमित करने का निर्णय लिया है. यह निर्णय राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) द्वारा जनहित में उठाया गया कदम है.
इस निर्णय के बाद, इन दवाओं की अधिकतम खुदरा मूल्य, यानी MRP में 70 प्रतिशत तक की कमी की उम्मीद है. संशोधित दवाओं की कीमतें 9 नवंबर 2026 से लागू होंगी.
दवा कंपनियों को नई कीमतों की जानकारी NPPA को देनी होगी और अस्पतालों और मेडिकल स्टोर्स को संशोधित मूल्य सूची प्रदर्शित करनी होगी. इस सरकारी कदम से कैंसर के महंगे इलाज का आर्थिक बोझ कम होने की उम्मीद है और यह मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. इससे उम्मीद है कि कैंसर पीड़ितों का इलाज करने में आर्थिक दबाव कम होगा.
यह भी पढ़ें- नियमों की अनदेखी पर रांची नगर निगम सख्त, 10 हॉस्टल/लॉज एवं कोचिंग संस्थानों को अंतिम स्मार नोटिस जारी