न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राहुल दुबे गिरोह के हथियार सप्लायर जियाउल हबीब को गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले मुठभेड़ में घायल एक आरोपी समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था. जियाउल हबीब की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या छह हो गई है.
गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य कुमार, मोहित पासवान, ऋषभ कुमार, शौरभ कुमार और जियाउल हबीब शामिल हैं. आरोपियों के पास से चार पिस्तौल, आठ राउंड जिंदा कारतूस, पांच मैगजीन, एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें- सिमडेगा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! चार पुलिस निरीक्षक और एक अवर निरीक्षक का तबादला