पूर्व DGP अनुराग गुप्ता के खिलाफ डोरंडा थाना में जीरो FIR, अधिवक्ता राजीव कुमार ने की शिकायत

पूर्व DGP अनुराग गुप्ता के खिलाफ डोरंडा थाना में जीरो FIR, अधिवक्ता राजीव कुमार ने की शिकायत

पूर्व dgp अनुराग गुप्ता के खिलाफ डोरंडा थाना में जीरो fir अधिवक्ता राजीव कुमार ने की शिकायत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार ने डोरंडा थाना प्रभारी को आवेदन देकर मांग की है कि पूर्व डीजीपी और उनके सहयोगियों पर आपराधिक व भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में एफआईआर दर्ज की जाए.

अधिवक्ता राजीव कुमार के अनुसार, पूर्व डीजीपी ने अपने कार्यकाल में कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा के साथ मिलकर कोयलांचल शांति समिति (KSS) नामक संगठन का गठन कर, इस माध्यम से राज्यभर के कोयला व्यवसायियों, ठेकेदारों, ट्रांसपोर्टरों, डॉक्टरों और बिजनेसमैन से करोड़ों रुपये की वसूली की गई हैं.

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी इस मामले में गंभीर खुलासे किए हैं. उनका आरोप है कि KSS को पाकिस्तान से हथियार तक मुहैया कराए गए और पूर्व डीजीपी अप्रत्यक्ष रूप से झारखंड के सबसे बड़े आपराधिक गिरोह को संचालित कर रहे थे. बाबूलाल मरांडी ने यह भी दावा किया कि एक अपराधी के कहने पर जेल में बंद अपराधी अमन साहू की कथित मुठभेड़ भी करवाई गई थी. राजीव कुमार ने अपने आवेदन में यह भी कहा कि एसीबी और सीआईडी के महानिदेशक रहते हुए अनुराग गुप्ता ने अपने पसंदीदा पुलिस पदाधिकारियों डीएसपी मोहम्मद परवेज आलम, मोहम्मद नेहाल, अनिमेष नाथानी और कई अन्य सिपाहियों की मदद से विरोधियों के खिलाफ फर्जी FIR करवाई और सरकारी अफसरों से उगाही की.

अधिवक्ता कुमार ने पूर्व डीजीपी और उनके सहयोगियों अमर कुमार पांडेय, गणेश प्रसाद, अनुज महतो, चन्दन कुमार, प्रभात दुबे, बीरेंद्र महतो, दीपक मेहता, महादेव महतो और रंजीत राणा के खिलाफ सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज करने और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की हैं. उन्होंने कहा कि यह मामला राज्य की सुरक्षा के साथ-साथ देश की सुरक्षा से भी जुड़ा है, इसलिए त्वरित कार्रवाई अत्यंत आवश्यक हैं.

height=1300

height=1301

यह भी पढ़े: झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! प्रशिक्षित विशेष सहायक शिक्षकों की नियुक्ति को दी अनुमति
 

संबंधित सामग्री

बसंत पंचमी पर पगरवा टोला में 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली राहत

झारखंड

बसंत पंचमी पर पगरवा टोला में 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली राहत

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेरेगड़ा नवयुवक संघ करेगा क्रिकेट टूर्नामेंट भव्य आयोजन

झारखंड

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेरेगड़ा नवयुवक संघ करेगा क्रिकेट टूर्नामेंट भव्य आयोजन

आयोजन समिति ने प्रतिभागी टीमों को किया आमंत्रित

बुढ़मू में नेताजी जयंती पर 500 कंबल का वितरण, युवा विकास मंच का 23वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

झारखंड

बुढ़मू में नेताजी जयंती पर 500 कंबल का वितरण, युवा विकास मंच का 23वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

विधायक सविता महतो ने माल्यार्पण कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनायी जयंती

झारखंड

विधायक सविता महतो ने माल्यार्पण कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनायी जयंती

झारखंड

'सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन' कार्यक्रम का किया गया आयोजन, वाहनों पर पोस्टर चिपका कर किया गया जागरूक