पुलिस की कार्रवाई

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की को लेकर भागने वाला युवक पुरी से गिरफ्तार

परिजनों की शिकायत पर लेस्लीगंज थाने में मामला दर्ज किया गया, इसके बाद थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की को लेकर भागने वाला युवक पुरी से गिरफ्तार

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर शादी की नीयत से भगाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय युवक को ओडिशा के पुरी से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान लेस्लीगंज निवासी टुनटुन कुमार उर्फ प्रिंस कुमार सोनी के रूप में हुई है. पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, परिजनों की शिकायत पर लेस्लीगंज थाने में मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. पुलिस टीम ने ओडिशा के पुरी पहुंचकर युवक को गिरफ्तार किया तथा उसकी निशानदेही पर नाबालिग लड़की को बरामद किया.

शुक्रवार को पुलिस दोनों को लेस्लीगंज थाना लेकर पहुंची. इसके बाद नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच कराई गई और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं, गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि परिजनों से सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की. पुलिस की इस कार्रवाई से नाबालिग लड़की को बरामद करने में सफलता मिली.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा में जेटेट परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 केंद्रों में 8756 परीक्षार्थी होंगे शामिल

संबंधित सामग्री

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026
रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में , 384 AQI के साथ देश में सबसे आगे, रांची अभी 140-170 AQI के है अंदर

08 November 2026
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी भागों में होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फ गिरने की है सम्भावना

08 November 2026