विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत
बरही/डेस्क: बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में घायल ग्राम गयपहाड़ी निवासी सुरेश प्रसाद (36 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक मुन्नी महतो के पुत्र थे. जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सुरेश प्रसाद को बरकट्ठा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया था. जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी अस्पताल पहुंचीं और शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की. गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है.
यह भी पढ़े: Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट