धनबाद: नगर निगम वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

सड़क हादसा

धनबाद: नगर निगम वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर निगम कार्यालय के पास शव रखकर प्रदर्शन किया.

धनबाद नगर निगम वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत परिजनों ने किया सड़क जाम

 न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क: 
नगर निगम के कचरा वाहन की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर निगम कार्यालय के पास शव रखकर प्रदर्शन किया. इस दौरान नगर निगम कार्यालय से रंधीर वर्मा चौक कोर्ट जाने वाली सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया गया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची धनबाद थाना पुलिस ने भी लोगों को समझाया, लेकिन बिना मुआवजा लोग वहां से हटने को तैयार नहीं थे. इसकी सूचना पाकर सांसद दुलू महतो मौके पर पहुंचे और नगर निगम और रैमकी कम्पनी के प्रतिनिधियों से वार्ता की. वार्ता के बाद कंपनी नियोजन और 2 लाख रुपये के मुआवजा पर तैयार हुई.

धैया ठाकुर कुल्ही के रहने वाले  32 वर्षीय मिथलेश रजक मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे घर जा रहे थे, तभी नगर निगम की कचरा ढोने वाली गाड़ी  (JH 10BZ -9279) ने गलीनुमा सड़क पर गाड़ी पीछे करने के दौरान मिथलेश रजक को चपेट में ले लिया था. इस हादसे के बाद उन्हें ईलाज के लिए SNMMCH में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें निजी अस्पताल में रेफर कर दिया. अस्पताल में ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. मृतक के तीन बच्चे हैं और वह कपड़ा धोने का काम कर परिवार चलाता था.

इसे भी पढ़ें: रांची: मोरहाबादी में सिद्धू-कान्हू पार्क के पास दुर्घटना, तेज रफ्तार ईको कार ने दो गाड़ियों को मारी टक्कर

संबंधित सामग्री

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

झारखंड

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम किया जाने का भी निर्णय लिया गया

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

झारखंड

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

पार्टी के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान रहने का लिया संकल्प

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

झारखंड

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों को अदालत के समक्ष जल्द से जल्द उपस्थित होने का कड़ा निर्देश

पहले दोस्ती, फिर बेटे से निवेश, 2.07 लाख रुपये के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

झारखंड

पहले दोस्ती, फिर बेटे से निवेश, 2.07 लाख रुपये के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

झारखंड हाईकोर्ट ने निवेश के नाम पर रुपये लेने और रकम वापस नहीं करने के मामले में फैसला सुनाया है.