न्यूज़11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा के कुरडेग थाना क्षेत्र के चैरंगा जंगल से पुलिस ने आज शुक्रवार को एक क्षत-विक्षत शव बरामद किया है. मृतक की पहचान कुरडेग थाना क्षेत्र के धांगरीनचा गांव निवासी संदीप कुजूर के रूप में हुई.
बताया गया कि संदीप कुजूर बीते सोमवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा. युवक के घर नहीं लौटने से परेशान परिजन उसकी तलाश में निकले. इसी दौरान उन्हें चैरंगा जंगल में संदीप का क्षत विक्षत शव पड़ा हुआ मिला.
पुलिस को इसकी सूचना मिलते हीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शव की क्षत विक्षत स्थिति को देखते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए फॉरेंसिक लैब रांची भेज दिया गया. इधर पुलिस उसके घर वालों के बयान के आधार पर संदीप के साथ गये उसके दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें: रांची: चाकू के बल पर युवक से छिनतई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार