विधानसभा अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों एवं OSD का RIMS की टीम द्वारा येलो फीवर टीकाकरण

Yellow fever vaccination

विधानसभा अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों एवं OSD का RIMS की टीम द्वारा येलो फीवर टीकाकरण

RIMS की टीम का नेतृत्व कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अपर प्राध्यापक सह येलो फीवर वैक्सीनेशन के नोडल ऑफिसर डॉ. मिथिलेश कुमार ने किया.

विधानसभा अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों एवं osd का rims की टीम द्वारा येलो फीवर टीकाकरण

​न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
विदेश यात्रा के मद्देनजर विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं दशरथ गागराई तथा विधानसभा अध्यक्ष के OSD विवेक कुमार मेहता का येलो फीवर (Yellow Fever) टीकाकरण RIMS, रांची की मेडिकल टीम द्वारा किया गया.

RIMS की टीम का नेतृत्व कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अपर प्राध्यापक सह येलो फीवर वैक्सीनेशन के नोडल ऑफिसर डॉ. मिथिलेश कुमार ने किया. टीकाकरण निर्धारित चिकित्सकीय प्रोटोकॉल एवं आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए किया गया.

इस अवसर पर डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि येलो फीवर एक गंभीर वायरल संक्रमण है, जो संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है. ऐसे देशों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए, जहां येलो फीवर का संक्रमण पाया जाता है अथवा प्रवेश के लिए येलो फीवर टीकाकरण प्रमाण-पत्र आवश्यक होता है, विदेश यात्रा से पूर्व निर्धारित समय पर येलो फीवर का टीका लगवाना आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है.

उन्होंने बताया कि RIMS द्वारा येलो फीवर टीकाकरण की सुविधा एवं आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप आवश्यक सुरक्षा एवं प्रमाण-पत्र उपलब्ध हो सके.

संबंधित सामग्री

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

झारखंड

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

सर्वसम्मति से पप्पू यादव को लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बड़की बनुवा का अध्यक्ष चुना गया.

रांची में बाइक चोरी करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 7 शातिर अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

रांची में बाइक चोरी करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 7 शातिर अपराधी गिरफ्तार

मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के 7 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.