वर्षों की प्रतीक्षा खत्म: दिव्यांग परदेसिया उरांव को मिलेगा आंबेडकर आवास, पहली क...

वर्षों की प्रतीक्षा खत्म: दिव्यांग परदेसिया उरांव को मिलेगा आंबेडकर आवास, पहली किस्त जारी करने का आदेश

वर्षों की प्रतीक्षा खत्म दिव्यांग परदेसिया उरांव को मिलेगा आंबेडकर आवास पहली किस्त जारी करने का आदेश

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के सुपा पंचायत अंतर्गत पहाड़केसा गांव निवासी दिव्यांग परदेसिया उरांव की वर्षों पुरानी आवास की आस अब पूरी होने जा रही है.लंबे समय से आंबेडकर आवास योजना का लाभ पाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे परदेसिया उरांव को आखिरकार प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद योजना की पहली किस्त जारी करने का आदेश दे दिया गया है.बताया गया है कि मंगलवार को उनके बैंक खाते में पहली किस्त की राशि पहुंच जाएगी.

जानकारी के अनुसार, दिव्यांग परदेसिया उरांव कई वर्षों से पक्के आवास के लिए संघर्ष कर रहे थे.विभिन्न स्तरों पर आवेदन और गुहार लगाने के बावजूद उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था.निराश होकर उन्होंने अपनी समस्या की जानकारी सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचाई थी.मामले की गंभीरता को देखते हुए 12 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव ने गुमला उपायुक्त को पत्र भेजकर जांच के उपरांत नियमानुसार परदेसिया उरांव को आवास उपलब्ध कराने का स्पष्ट निर्देश दिया था.मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश जारी होने के बावजूद मामला लंबे समय तक जिला स्तर पर अटका रहा.

बताया जाता है कि संबंधित फाइल उपायुक्त कार्यालय गुमला में ही लंबित पड़ी रही और प्रखंड कार्यालय भरनो तक नहीं पहुंच सकी.इस बीच स्थानीय समाचार पत्रों में मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया,जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया.समाचार प्रकाशित होने के बाद भरनो प्रखंड प्रशासन ने मामले की जांच कराई.जांच में परदेसिया उरांव को योजना के लिए पात्र पाए जाने पर प्रखंड कार्यालय की ओर से अनुशंसा के साथ प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया.जिला स्तर पर आवेदन स्वीकृत होने के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं और अंततः आवास स्वीकृत कर दिया गया.

प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि परदेसिया उरांव के आंबेडकर आवास योजना की पहली किस्त जारी करने का आदेश दे दिया गया है.उन्होंने कहा कि मंगलवार तक राशि लाभुक के बैंक खाते में पहुंच जाएगी,जिससे आवास निर्माण कार्य प्रारंभ हो सकेगा.बीडीओ ने कहा कि प्रखंड प्रशासन जरूरतमंद एवं पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य लगातार किया जा रहा है.परदेसिया उरांव को आवास स्वीकृत होने की खबर से उनके परिवार में खुशी का माहौल है.वर्षों से आवास के लिए संघर्ष कर रहे इस दिव्यांग लाभुक को अब अपना पक्का घर मिलने की उम्मीद जगी है.ग्रामीणों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रशासन से अन्य पात्र जरूरतमंद परिवारों को भी शीघ्र योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो से मिले बिट्टू पाठक संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

संबंधित सामग्री

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

देश-विदेश

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर