राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

विश्व आदिवासी दिवस

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

समारोह की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर हुई

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

न्यूज़ 11 भारत .

राजगंज/डेस्क: आदिवासी सेचेद आखड़ा धनबाद के बैनर तले रविवार को राजगंज में विश्व आदिवासी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन आर.बी.बी. हाई स्कूल हॉल में किया गया. समारोह की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर हुई.

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस के महत्व, आदिवासी समाज के अधिकार, संस्कृति, परंपरा और एकता पर विचार रखे. लोगों को विश्व आदिवासी दिवस के इतिहास एवं इसके उद्देश्य की जानकारी भी दी गई.

समारोह में समिति के अध्यक्ष अलसा सोरेन, उपाध्यक्ष बिरजू सोरेन, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद हेंब्रम, सलाहकार मनसा राम मुर्मू के अलावा शेखर मुर्मू, शिवकुमार सोरेन, रामलाल मुर्मू, विष्णु हांसदा और सुधीर हेंब्रम सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे.

कार्यक्रम के बाद भव्य रैली एवं झांकी निकाली गई. रैली आर.बी.बी. हाई स्कूल मैदान से शुरू होकर राजगंज बाजार के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची. इस दौरान ‘जय आदिवासी’ और ‘आदिवासी एकता जिंदाबाद’ के नारों से पूरा राजगंज बाजार गूंज उठा. रैली में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया.

समारोह में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, बाघमारा सीओ गिरिजानंद किस्कू, बाघमारा बीडीओ लक्ष्मण यादव, सोनोत संथाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष सनातन सोरेन, केंद्रीय कोषाध्यक्ष रतिलाल टुडू सहित क्षेत्र के मांझी-परगनैत एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

आयोजकों ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की संस्कृति, पहचान, अधिकार और एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है. कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ समारोह का समापन हुआ.

यह भी पढ़ें: एकजुटता से ही सुरक्षित होंगे आदिवासी अधिकार - पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा

संबंधित सामग्री

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

झारखंड

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

कुरआन की तिलावत, नज़्म और भाषण से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

झारखंड

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

बेंती-बहेरा-कल्याणपुर पंचायत की चार जर्जर सड़कों का कालीकरण तथा पुलिया और गार्डवाल निर्माण कराने की मांग

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

झारखंड

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

5 सितंबर को अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय तुरीअम्बा में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

झारखंड

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

लावारिस हालत में मिली बाइक, जिसके बाद उसे उसके मालिक को सौंप दी गई

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

झारखंड

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

युवाओं की नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा