अहिल्यापुर में बाल विवाह उन्मूलन पर कार्यशाला, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ

अहिल्यापुर में बाल विवाह उन्मूलन पर कार्यशाला, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ

अहिल्यापुर में बाल विवाह उन्मूलन पर कार्यशाला उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर पंचायत अंतर्गत अहिल्यापुर गांव स्थित पंचायत भवन परिसर में बुधवार को एक दिवसीय बाल विवाह उन्मूलन कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन गांडेय बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मो. हुसैन के निर्देश पर तथा पंचायत की मुखिया पंचम देवी की अध्यक्षता में किया गया.

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुखिया पंचम देवी ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है और इससे बच्चों का भविष्य प्रभावित होता है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे पहले अपने बच्चों को शिक्षित करें और निर्धारित उम्र के बाद ही उनका विवाह करें. झामुमो नेता सह समाजसेवी पिंटू हाजरा ने भी बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला.

आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका निरुपा सिन्हा ने बाल विवाह से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की विस्तृत जानकारी दी. अंत में उपस्थित लोगों ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली. मौके पर सभी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका, सहायिका, पंचायत सहायक विपीन मिश्रा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पलामू में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

संबंधित सामग्री

बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी,  मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड तैनात

झारखंड

बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी,  मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड तैनात

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

झारखंड

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

झारखंड

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

झारखंड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का नौवां दिन, सदन की कार्यवाही शुरू

झारखंड

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का नौवां दिन, सदन की कार्यवाही शुरू