गावां में मुखिया व अंजुमन के गलत फैसले का महिलाओं ने किया विरोध, मुखिया आवास के ...

गावां में मुखिया व अंजुमन के गलत फैसले का महिलाओं ने किया विरोध, मुखिया आवास के बाहर किया जमकर हंगामा

गावां में मुखिया व अंजुमन के गलत फैसले का महिलाओं ने किया विरोध मुखिया आवास के बाहर किया जमकर हंगामा

संदीप बरनवाल/न्यूज़11 भारत
गावां/डेस्क:
गावां प्रखंड स्थित पिहरा पूर्वी पंचायत अंतर्गत घाघरा की महिलाओं ने मुखिया आवास के समक्ष जमकर नारेबाजी की. मुखिया पति शब्दर अली समाज के कुछ लोगों के साथ बैठकर बातचित कर रहे थे. उसी समय दर्जनों की संख्या में महिलाएं नारेबाजी करते हुए वहां पहुंची व जम कर हो हंगामा किया. हालांकि बाद में समाज के कुछ प्रबुद्ध लोगों के समझाने पर वे सब अपने घर चली गई. मौके पर उपस्थित महिला माबिया खारुन ने कहा कि दो माह पूर्व एक नाबालिग बच्ची की निर्मम हत्या मुहल्ले में कर दी गई थी. मामले को कुछ लोग दबाने व रफा दफा करने का प्रयास कर रहे जिसका यहां कि महिलाओं ने जमकर विरोध किया था व अपराधी पकड़ा गया. कुछ दिन पूर्व मुहल्ले के चार बच्चों के पिता ने दुसरी शादी कर ली. वह अपनी पहली पत्नी को कमरे में बंद करके बेरहमी से पिट रहा था और अंजुमन के सदर मो आलिम, मुखिया पति मो सबदर अली, मो नेसार, व मरगूब आलम उसका साथ दे रहे थे. इसकी शिकायत थाना में कई गई परन्तु थाना से पैरवी कराकर उनलोगों को वापस पंचायत करने के लिए गांव भेज दिया गया जहां महिला के साथ ऐसी हालत की गई. जिसका भी यहां की महिलाओं ने विरोध किया था. इन दोनों वारदातों में विरोध करने के कारण मुखिया पति समेत कुछ लोगों के द्वारा विरोध करनेवाली महिलाओं को लगातार प्रताड़ित करते हुए धमकी दी जा रही है. कुछ दिनों पूर्व भी कुछ लोग मेरे घर आकर डरा धमका रहे थे. हम सब महिलायें काफी डरी हूं. कहा कि इसी को लेकर विरोध का स्वर उठाया गया है. हम सबों को न्याय मिले अन्यथा विरोध जारी रहेगा. मौके पर दर्जनों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी. इधर मुखिया पति मो. शब्दर अली ने कहा कि आरोप सरासर ग़लत है. मुहल्ले में एक युवक द्वारा विवाह करने की बात सामने आयी थी जिसका फैसला समाज के लोगों के साथ बैठकर कर दिया गया था. आज भी समाज के लोगों के साथ बैठकर विचार विमर्श कर रहे थे कि अचानक सभी आकर हो हल्ला करने लगी.

यह भी पढ़े: गावां में हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल, 1 रेफर
 

संबंधित सामग्री

आज रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, कई जगहों पर वज्रपात की भी आशंका

झारखंड

आज रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, कई जगहों पर वज्रपात की भी आशंका

मौसम विभाग के अनुसार राज्यभर में आज मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है.

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के वर्तमान अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने इस्तीफा दे दिया है. 

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी

झारखंड

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी 'गुरुजी' शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासनिक टीम व JMM नेताओं ने किया स्थल चयन

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और झामुमो के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन (गुरुजी) की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं झामुमो नेताओं ने शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

झारखंड

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

रिम्स की फेयरवेल पार्टी पर विवाद, जांच के आदेश

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

झारखंड

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी : शशांक राज