महिला ने लगाया गंभीर आरोप, आरोपी पर धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म का मामला दर्ज, जेल

महिला ने लगाया गंभीर आरोप, आरोपी पर धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म का मामला दर्ज, जेल

महिला ने लगाया गंभीर आरोप आरोपी पर धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म का मामला दर्ज जेल 

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज11 भारत
बरही/डेस्क:
चौपारण प्रखंड क्षेत्र में एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों से इलाके में हड़कंप मच गया है. महिला ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर एक युवक पर धोखे से शारीरिक संबंध बनाने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने, नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने तथा परिवार को जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है.पीड़िता काल्पनिक नाम रीना देवी, पति लोचन साव, ग्राम चैथी की निवासी बताई गई है. अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि वह बरही बाईपास रोड पर चाय-नाश्ते की दुकान संचालित करती थीं. 

इसी दौरान उनकी पहचान दलिलपुर जिला भोजपुर, बिहार निवासी मो. कादिर हुसैन से हुई. महिला का आरोप है कि आरोपी ने पहले विश्वास में लेकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में डराकर तथा दबाव बनाकर संबंध बनाए रखा. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसे पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए लगातार दबाव डालता था. विरोध करने पर वह उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था. पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने कई बार नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे अवैध गतिविधियों में शामिल करने का भी प्रयास किया.

घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि एक दिन आरोपी जबरन उसके घर में घुस आया और मारपीट करने लगा. महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.मामले को लेकर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में एसआई रवि रंजन ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कादिर हुसैन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

यह भी पढ़ें: जेवर दुकानदार की बाइक से लाखों के आभूषण चोरी, अपाची सवार बदमाश फरार
 
संबंधित सामग्री

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

झारखंड

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

झारखंड

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

झारखंड

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

DSWO ने नगर ऊंटारी स्थित NGO संचालित आश्रय गृह का किया निरीक्षण

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

झारखंड

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

राजस्व संबधित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर करें पूर्ण: उपायुक्त

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल

झारखंड

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल