बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

हादसा

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

घर लौटते समय अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: बगोदर:बगोदर थाना क्षेत्र के अडवारा-तुकतुको मार्ग पर रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के लिए रांची ले जाने के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद पैसरा गांव स्थित मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार मुंडरो पंचायत के पैसरा गांव निवासी सूरज महतो अपनी पत्नी सविता देवी और सात माह की बच्ची के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में सविता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बच्ची बाल-बाल बच गई.

ग्रामीणों की मदद से घायल महिला और बच्ची को बगोदर ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हजारीबाग रेफर किया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची भेज दिया गया. रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही सविता देवी ने दम तोड़ दिया. बाद में उनका शव पैतृक गांव लाया गया.

घटना की जानकारी मिलने पर भाकपा माले नेता उमेश मंडल, पवन महतो एवं पूर्व जिप सदस्य पूनम महतो ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

यह भी पढ़ें: छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

संबंधित सामग्री

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

झारखंड

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 एवं फेज-2 का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं संचालन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

देश-विदेश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

मद्रास हाई कोर्ट ने नई हैंडबुक जारी कर इसी के अनुरूप फैसलों की भाषा को मर्यादित रखने की दी सलाह

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

झारखंड

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

देवेन्द्र नाथ महतो ने सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में माथा टेका, कहा- हम झारखण्ड के छात्रों को न्यायालय पर भरोसा है

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

झारखंड

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में बड़ी मात्रा में गैर अनुमोदित रंग और मिलावटी खोवा व मिठाइयों को कराया नष्ट.

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

झारखंड

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

ग्रामीणों ने आशा लकड़ा के समक्ष यूसिल के खिलाफ खोला शिकायतों का पिटारा