महीनों भटक रही विक्षिप्त महिला को लोहरदगा डालसा के सहयोग से भेजा गया रिनपास

महीनों भटक रही विक्षिप्त महिला को लोहरदगा डालसा के सहयोग से भेजा गया रिनपास

महीनों भटक रही विक्षिप्त महिला को लोहरदगा डालसा के सहयोग से भेजा गया रिनपास

न्यूज11 भारत
लोहरदगा/डेस्कः- 
लोहरदगा महिला कॉलेज और  बड़ा तालाब के आसपास महीनों से भटक रही विक्षिप्त महिला को पीएलवी इजहार अहमद के अथक प्रयास से मिला ठौर ठिकाना. दिनांक 26/11/025 को उक्त महिला को   किसी तरह से सखी वन स्टॉप सेन्टर लोहरदगा लाया गया. कार्यरत महिला थाना कर्मी नीलम तिर्की के सहयोग से उसे नहलाया गया. साथ ही भर पेट भोजन दी गई. उक्त महिला से बात करने की कोशिश की गई किन्तु वह सिर्फ "भात दो भात" कहती रही. महिला थाना प्रभारी बिनीता हेंब्रम ने मानवीय पहल करते हुए उससे संवाद स्थापित की तब पता चला कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है. पीएलवी इजहार अहमद और महिला थाना प्रभारी के सहयोग से सदर अस्पताल लोहरदगा में महिला का उपचार कराया गया. जिला चिकित्सा पदाधिकारी एवं एसडीपीओ लोहरदगा से अनुशंसा प्राप्त कर दिनांक 28/11/2025 को  सब  इंस्पेक्टर कामदेव विश्वकर्मा और महिला थाना बल के सहयोग से महिला को रांची स्थित मनोचिकित्सा केंद्र 'रिनपास' भेजा गया. मौके पर डालसा सचिव श्री राजेश कुमार के द्वारा महिला को फल और मिठाई देकर रवाना किए. साथ ही ठंड को देखते हुए कंबल भी दिया गया. डालसा सचिव ने प्रक्रिया में शामिल पीएलवी  इज़हार अहमद, महिला थाना प्रभारी बिनीता हेंब्रम, सब इंस्पेक्टर कामदेव विश्वकर्मा , महिला थाना बल एवं सखी वन स्टॉप सेंटर के कर्मियों के इस कार्य के लिए भूरि भूरि प्रशंसा की.

संबंधित सामग्री

आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने लोकसभा में उठाया छात्रवृत्ति का मुद्दा

झारखंड

आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने लोकसभा में उठाया छात्रवृत्ति का मुद्दा

गुमला में मानवता शर्मसार, मजदूरों को ठगने वाला दलाल सामान लेकर हुआ फरार

झारखंड

गुमला में मानवता शर्मसार, मजदूरों को ठगने वाला दलाल सामान लेकर हुआ फरार

ठंड में कांपे मासूम बच्चे: पुलिस व पत्रकार बने फरिश्ता

25 करोड़ की डकैती का दावा बेबुनियाद - सिर्फ 60 लाख की चोरी, FIR दर्ज: स्वास्थ्य मंत्री

झारखंड

25 करोड़ की डकैती का दावा बेबुनियाद - सिर्फ 60 लाख की चोरी, FIR दर्ज: स्वास्थ्य मंत्री

सदन में भ्रामक जानकारी न दें: डॉ. इरफ़ान अंसारी का प्रदीप यादव को दो-टूक संदेश

उपायुक्त ने केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले को लेकर NDRF की एक्सपर्ट टीम के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

झारखंड

उपायुक्त ने केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले को लेकर NDRF की एक्सपर्ट टीम के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण, अद्यतन आँकड़ों की तत्काल उपलब्धता तथा लोगों के सुरक्षित विस्थापन पर दिया गया जोर

गांडेय में दो अवैध आरा मिल पर वन विभाग की कार्रवाई, 70 हजार की लकड़ी जब्त

झारखंड

गांडेय में दो अवैध आरा मिल पर वन विभाग की कार्रवाई, 70 हजार की लकड़ी जब्त