आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: जलडेगा प्रखंड के लंमडेगा पंचायत के लातापानी गांव अब तक बिजली से महरूम था. TRIF एवं HDFC Bank के सहयोग से 22 KW का सौर ऊर्जा पावर ग्रिड का आज उद्घाटन हुआ. गांव के 83 घरों में आज बिजली का प्रकाश पहुंच गया. अब यह बल्ब, पंखे और पानी के लिए मोटर सौर ऊर्जा से चला सकते हैं. लातापानी गांव में आज प्रखंड विकास पदाधिकारी, जलडेगा डॉ प्रवीण कुमार ने सौर ऊर्जा के पावर ग्रिड का उद्घाटन किया जिससे इससे पूरे ग्रामवासी के चेहरों से खुशहाली देखने को मिला.
सभी 83 लाभार्थियों को चार-चार बल्ब भी प्रदान किये गये. अगले 5 साल तक मेंटेनेंस TRIF के द्वारा किया जाएगा. गांव वालों की समिति बनायी गयी है जो इसका प्रशिक्षण प्राप्त कर इसका संचालन का काम भी करेगा. संस्था के द्वारा ग्रामीणों को इसे बाद में हैंडओवर कर दिया जाएगा. ज्ञात होगी TRIF के द्वारा लातापानी के अलावे और आठ गांवों में सोलर ग्रेड की कार्य प्रगति पर है जल्दी उन गांव में भी सौर ऊर्जा से प्रकाशमान हो जाएगा. उद्घाटन के पूर्व ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से प्रखंड विकास पदाधिकारी का स्वागत किया गया.
यह भी पढ़ें: पोखराहा गांव में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मायके वालों ने लगाया जहर देकर मारने का आरोप