न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: इन दिनों झारखंड में जंगली हाथी के हमले से जुड़ी कई खबरे सामने आ रही हैं. ऐसे में रांची से एक बड़ी खबर आई है, जहां रातू थाना क्षेत्र के चित्तरकोटा पतरा में आज सुबह एक जंगली हाथी भटककर पहुंच गया, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया है. ये हाथी आज रातु के पाली गांव में पहुंचा है, उसने जहां 36 वर्ष के सुबोध खलखो नाम के एक मजदूर की जान ले ली. स्थानीय लोगों के अनुसार, ये आशंका जताई जा रही है कि यह वही हाथी है, जो पिछले दिनों हटिया क्षेत्र में भी देखा गया था. हाथी के गांव के समीप पहुंचने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. एहतियात के तौर पर लोगों से घरों में रहने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है. घटना की सूचना रातू थाना पुलिस और वन विभाग को दे दी गई है. वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है. स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है.
यह भी पढ़े: जाना था कुवैत लेकिन फ्लाइट पहुंची पाकिस्तान.. 8 भारतीय कराची में फंसे, 3 केरल के