नेता सोए जनता जागी, नवाडीह के ग्रामीणों ने सड़क खुद बना डाली

नेता सोए जनता जागी, नवाडीह के ग्रामीणों ने सड़क खुद बना डाली

नवाडीह के ग्रामीणों ने श्रमदान से किया सड़क निर्माण

नेता सोए जनता जागी नवाडीह के ग्रामीणों ने सड़क खुद बना डाली

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा थाना छेत्र के नवाडीह में प्रशासनिक उदासीनता और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के बीच घाघरा प्रखंड के नवाडीह गांव के ग्रामीणों ने आत्मनिर्भरता की अनोखी मिसाल पेश की है. वर्षों से जर्जर पड़ी बर मोड़ से कुगांव पंचायत सचिवालय को जोड़ने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क को ग्रामीणों ने अपने श्रमदान और सामूहिक प्रयासों से पुनः आवागमन योग्य बनाने की जिम्मेदारी खुद उठा ली है.

यह वही सड़क है जो वर्ष 2014 से जर्जर स्थिति में थी. बरसात के दिनों में कीचड़, गड्ढों और जलभराव के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता था. ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवा, प्रसव और बच्चों के स्कूल जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था.

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने सड़क की दुर्दशा की जानकारी कई बार क्षेत्रीय विधायक सह मंत्री चमरा लिंडा और लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत को दी. तीन बार रांची जाकर मंत्री से मुलाकात की गई और सांसद को भी लिखित आवेदन दिया गया, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई.

निराश ग्रामीणों ने तय किया कि अब वे खुद ही अपने रास्ते बनाएंगे. गांव के युवा, बुजुर्ग और महिलाएं मिलकर रोजाना सुबह से शाम तक फावड़ा, बेलचा और टोकरी लेकर सड़क समतलीकरण में जुटे हैं. इस अभियान में लाल साहू, सीताराम उरांव, वीरेंद्र उरांव, विजय उरांव, नन्दा उरांव, सबूर उरांव, कैलाश साहू, दीपक उरांव सहित सैकड़ों ग्रामीण प्रतिदिन श्रमदान कर रहे हैं. ग्रामीणों ने आपसी चंदे से पत्थर और मुरुम जैसी सामग्री की व्यवस्था की है.

  • नवाडीह के निवासियों का कहना है कि जब शासन और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम हैं, तब जनता को खुद आगे आना होगा. ग्रामीणों का यह प्रयास न केवल आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, बल्कि जिले के अन्य गांवों के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गया है.
  • बर मोड़ से कुगांव सचिवालय तक की सड़क 2014 से जर्जर स्थिति में थी
  • विधायक चमरा लिंडा और सांसद सुखदेव भगत को कई बार दी गई थी जानकारी
  • कोई कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने खुद शुरू किया सड़क निर्माण
  • आपसी चंदे से खरीदी जा रही है निर्माण सामग्री
  • सैकड़ों ग्रामीण रोजाना श्रमदान में जुटे
  • आत्मनिर्भरता की दिशा में मिसाल बना नवाडीह गांव

यह भी पढ़ें: तमाड़ में दिल दहला देने वाली वारदात, सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर अधेड़ की हत्या

संबंधित सामग्री

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

झारखंड

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

छात्र आन्दोलन के मद्देनजर भाजपा ने किया है झारखंड बंद का ऐलान

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

झारखंड

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला भी उठाया, पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि

झारखंड

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है - सीता सोरेन

दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार - सीता सोरेन

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

झारखंड

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

घर लौटते समय अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

झारखंड

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है - भाजपा