आस्था या अंधविश्वास!
एक्सक्लूसिव

ये कैसी आस्था? दो बेटों वाली महिलाओं के नाम पर गांव-गांव भीख मांगने की 'कुप्रथाl, अंधविश्वास फिर भी चुप्प है समाज!

सैकड़ों महिलाएं गांव-गांव घूमकर मांग रहीं अनाज और सामग्री, डलिया पूजा के नाम पर निभा रहे परंपरा, आखिर कब टूटेंगी अंधविश्वास की बेड़ियां?

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
ये कैसी आस्था? दो बेटों वाली महिलाओं के नाम पर गांव-गांव भीख मांगने की 'कुप्रथाl, अंधविश्वास फिर भी चुप्प है समाज!

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: आधुनिकता और शिक्षा के दौर में भी समाज में कुछ ऐसी परंपराएं देखने को मिल रही हैं, जो सोचने पर मजबूर करती हैं. बरवाडीह क्षेत्र में डलिया पूजा के नाम पर सैकड़ों महिलाओं का गांव-गांव घूमकर भीख मांगना चर्चा का विषय बना हुआ है. बताया जा रहा है कि जिन महिलाओं के एक या दो बेटे हैं, उनके नाम पर यह पूजा की जाती है. इसके लिए महिलाएं एक गांव से दूसरे गांव तक जाकर अनाज और अन्य सामग्री मांग रही हैं.

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस परंपरा के पीछे कौन-सी मान्यता है? क्या बेटों के नाम पर पूजा करने के लिए महिलाओं का गांव-गांव भटकना जरूरी है? क्या समाज में आज भी ऐसी परंपराओं पर सवाल उठाने की हिम्मत नहीं जुटाई जा रही है?

आस्था के नाम पर कब तक खामोश रहेगा समाज?

एक ओर समाज शिक्षा, विकास और जागरूकता की बात करता है, वहीं दूसरी ओर ऐसी परंपराएं सामाजिक सोच पर सवाल खड़े करती हैं. जरूरत इस बात की है कि परंपरा और अंधविश्वास के बीच अंतर समझा जाए.
अब सवाल जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग और सामाजिक संगठनों से भी है कि इस मामले की वास्तविकता की जांच कर लोगों को जागरूक करने के लिए क्या पहल की जाएगी?

बड़ा सवाल: आखिर कब जागेगा समाज और कब अंधविश्वास की ऐसी परंपराओं पर वैज्ञानिक सोच के साथ खुलकर चर्चा होगी?

यह भी पढ़ें: घाघरा बदरी स्थित प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय परिसर में 11 नवंबर को होगा कार्तिक उरांव स्मृति जतरा सह खेलकूद और युवा महोत्सव

संबंधित सामग्री

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026
रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में , 384 AQI के साथ देश में सबसे आगे, रांची अभी 140-170 AQI के है अंदर

08 November 2026
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी भागों में होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फ गिरने की है सम्भावना

08 November 2026