प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: स्थानीय मुद्दों के साथ अब पश्चिमी जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर किसानों के बीच खेत में नजर आईं. गुरुवार को बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के कुटमु में उन्होंने खेत में खुद उतरकर किसानों के साथ धान रोपनी के कार्य में हिस्सा लिया और उनकी मेहनत को करीब से समझा.इस दौरान संतोषी शेखर ने किसानों से खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं, सिंचाई व्यवस्था, कृषि लागत और अन्य स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को समझने के लिए उनके बीच जाकर काम करना जरूरी है और उनके हितों के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.कार्यक्रम में भाजपा बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष रुपाली देवी भी शामिल रहीं. उन्होंने भी किसानों से संवाद किया तथा सरकार की कृषि एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया.
यह भी पढ़ें:जमशेदपुर पुलिस ने सोनारी थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटना का सफल उद्भेदन, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार