न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने लोगों की शिकायतें सुनीं. इस दौरान जमीन विवाद और दाखिल-खारिज से जुड़े मामलों के साथ-साथ गैस सिलेंडर की उपलब्धता का मुद्दा भी उठाया गया. जनता दरबार में सोनाहातू में बाजार समिति की जमीन पर कब्जे की शिकायत भी सामने आई.
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निपटारा करने का निर्देश दिया.
गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर अधिकारियों ने 5 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर लेने का सुझाव दिया. वहीं, पेंशन से संबंधित जानकारी में बताया गया कि 50 प्रतिशत लाभुकों के खातों में राशि हस्तांतरित की जा चुकी है. उपायुक्त ने अधिकारियों को जन शिकायतों के निष्पादन में तत्परता बरतने और मामलों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
यह भी पढ़ें- झारखंड के दो मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी