न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली हैं. शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया. इसके साथ ही कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम में इस बदलाव से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद हैं.
पलामू, उत्तरी एवं दक्षिणी छोटानागपुर, कोयलांचल, संताल परगना और कोल्हान क्षेत्र समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, दुमका और साहिबगंज में तेज बारिश हुई, जबकि देवघर, गोड्डा, जामताड़ा और पाकुड़ में भी मौसम सुहावना बना रहा. पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भी बारिश का असर देखने को मिला.
5 से 9 डिग्री तक लुढ़का पारा
लगातार बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान में 5 से 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई हैं. पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इससे बड़ी राहत मिली हैं. मौसम ठंडा होने से लोगों ने राहत की सांस ली हैं.
अगले तीन दिन सतर्क रहने की जरूरत
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले तीन दिनों तक झारखंड में मौसम का मिजाज खराब बना रह सकता हैं. कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना हैं. मौसम विभाग और जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी हैं.
यह भी पढ़े: RIMS में शुरू हुई डिजिटल भुगतान सुविधा, मरीजों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत