आसमान से गिरा यंत्र

बड़कागांव में आसमान से गिरा मौसम मापक यंत्र, पुलिस ने किया जब्त

बड़कागांव प्रखंड के सिकरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिकरी गांव में बुधवार की रात करीब आठ बजे आसमान से एक मौसम मापक उपकरण गिरने से इलाके में हलचल मच गई.

By : Ark Sahuliyar
बड़कागांव में आसमान से गिरा मौसम मापक यंत्र, पुलिस ने किया जब्त

न्यूज़11 भारत
बड़कागांव/डेस्क:
बड़कागांव प्रखंड के सिकरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिकरी गांव में बुधवार की रात करीब आठ बजे आसमान से एक मौसम मापक उपकरण गिरने से इलाके में हलचल मच गई. सहदेव राम के घर के पास यह उपकरण एक फटे हुए बैलून के साथ मिला. अचानक आसमान से गिरे इस उपकरण को देखने के लिए  ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिकरी ओपी प्रभारी रामकुमार राम को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उपकरण, बैलून सहित वहां मिले अन्य सामान को अपने कब्जे में ले लिया. उपकरण पर लगे लेबल के अनुसार यह दक्षिण कोरिया निर्मित कंपनी WEATHEX द्वारा निर्मित WxR-301D रेडियोसोंडे है. इस पर 'Made in Korea' और जनवरी 2026 की तारीख अंकित है. 

क्या है रेडियोसोंडे और कैसे करता है काम? 
रेडियोसोंडे एक वैज्ञानिक उपकरण है, जिसका इस्तेमाल वायुमंडल के तापमान, नमी, वायुदाब और हवा से संबंधित आंकड़े जुटाने के लिए किया जाता है. इसे सामान्यतः एक बड़े मौसम संबंधी गुब्बारे के साथ वायुमंडल में छोड़ा जाता है. इसके माध्यम से एकत्र किए गए आंकड़े मौसम के पूर्वानुमान और वैज्ञानिक अध्ययन में उपयोग किए जाते हैं. 

मौसम विभाग ने बताया अपना उपकरण
उपकरण मिलने की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक ने सिकरी ओपी प्रभारी रामकुमार राम से दूरभाष पर मामले की जानकारी ली और उन्हें मौसम वैज्ञानिकों से संपर्क करने का निर्देश दिया.इसके बाद थाना प्रभारी रामकुमार राम ने मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के एचडी अभिषेक आनंद से फोन पर संपर्क किया. अभिषेक आनंद ने बताया कि यह मौसम विभाग का ही उपकरण है, जिसका इस्तेमाल मौसम संबंधी जानकारियां एकत्र करने के लिए किया जाता है.

उन्होंने बताया कि यह उपकरण लगभग 13, किलो मीटर की ऊंचाई पर काम करता है और करीब 500 किलोमीटर के रेडियस में मौसम संबंधी आंकड़े एकत्र कर विभाग को भेजता है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह सिंगल यूज उपकरण है, जिसका इस्तेमाल केवल एक बार किया जाता है. मौसम विभाग की ओर से जानकारी मिलने के बाद उपकरण को लेकर ग्रामीणों के बीच बनी रहस्यमय स्थिति स्पष्ट हो गई. हालांकि अचानक आसमान से इस तरह के वैज्ञानिक उपकरण को गिरते देख ग्रामीणों में काफी कौतूहल रहा.

यह भी पढ़ें- रांची में कार रेंटल के नाम पर करोड़ों की ठगी, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

 

संबंधित सामग्री

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026
रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में , 384 AQI के साथ देश में सबसे आगे, रांची अभी 140-170 AQI के है अंदर

08 November 2026
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी भागों में होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फ गिरने की है सम्भावना

08 November 2026