न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में आज का मौसम पूरी तरह बदलते मिजाज का संकेत दे रहा हैं. मौसम विभाग ने राज्य ले 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया हैं. इन इलाकों में तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गयी हैं. वहीँ कुछ जिलों में मौसम सुहावना रहकर लोगों को गर्मी से राहत भी देगा.
पिछले कुछ दिनों में झारखंड में सक्रिय प्री-मानसून गतिविधियों के कारण मौसम लगातार अस्थिर बना हाउ हैं. राज्य के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही, तेज हवा और रुक-रूककर बारिश का सिलसिला जारी हैं. इसी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही हैं.
मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य का अधिकतम तापमान 32 डिग्री से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से 27 डिग्री सेल्सियस आसपास रह सकता हैं. यहां तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे उमस और गर्मी का असर ज्यादा रहेगा. सबसे सुहावना मौसम रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा जैसे जिलों में रहेगा. इन इलाकों में बादल और हल्की बारिश के कारण मौसम ठंडा और आरामदायक रहेगा.
इन 11 जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग ने जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो और लातेहार शामिल हैं. इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई हैं. दोपहर और शाम के समय मौसम और ज्यादा सक्रिय हो सकता हैं.
31 मई को झारखंड के कई जिलों में प्री-मानसून बारिश दर्ज की गई थी. रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और लातेहार में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात देखा गया. वहीं पलामू और गढ़वा सबसे गर्म जिले रहे, जहां तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था. दूसरी ओर रांची और आसपास के इलाकों में बारिश के कारण लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली थी.
यह भी पढ़े: रांची: बजाज फाइनेंस के MD राजीव जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, फर्जी लोन और पहचान के दुरुपयोग का लगा आरोप