न्यूज11 भारत
हजारीबाग/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 5 जून 2026 से 21 जून 2026 तक अनेक कार्यक्रम जनता के बीच किया जाना है .कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला एवं मंडल स्तर पर संयोजक टोली का गठन किया गया है .मंडल संयोजक टोली के साथ हजारीबाग सदर विधायक के कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया .कार्यशाला में मुख्य अतिथि बतौर जिला के संगठन प्रभारी, प्रदेश एस सी मोर्चा के अध्यक्ष पूर्व विधायक किशुन दास जी व विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक श्री प्रदीप प्रसाद जी उपस्थित थे. कार्यशाला की अध्यक्षता कार्यक्रम के जिला संयोजक जिला महामंत्री सर्वेश सिंह ,संचालन जिला महामंत्री जय नारायण प्रसाद व धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष कुणाल किशोर द्वारा की गई.
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि हजारीबाग जिला का प्रभारी पार्टी ने बनाया है ,यह बहुत ही सुखद क्षन है.हजारीबाग जिला के कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए, जिला संगठन को झारखंड प्रदेश में ही नहीं बल्कि, पूरे देश में अव्वल स्थान पर ले जाने का प्रयास करूंगा. पर्यावरण एवं प्रकृति को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने के लिए 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर मां के नाम एक पेड़ लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे .जो पूरे जून महीना तक चलता रहेगा .किसानों के बीच जाकर जैविक खेती को बढ़ावा देना है .तथा रासायनिक खाद का बहिष्कार करते हुए ,पर्यावरण एवं प्रकृति दोनों को संरक्षित रखना ,स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन के लिए योग का महत्व महत्वपूर्ण स्थान है. जिसे 21 जून को योग दिवस के शुभ अवसर पर उत्सव के रूप में मना कर शुरुआत करने का लक्ष्य है.
विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा पर्यावरण एवं प्रकृति को संरक्षित रखने हेतु इस वर्ष लगभग 2 लाख पेड लगाने का संकल्प लेता हूं. 5 जून 2026 को बड़े पैमाने पर उत्सव मना कर कार्यक्रम की शुरूआत किया जाएगा. जो लगातार प्रदेश जिला व मंडल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में चलता रहेगा. 21 जून को बड़े पैमाने पर कार्यालय प्रांगण में योग दिवस का उत्सव के रूप में मनाया जाना सुनिश्चित है .जो आगे कार्यालय में नित्य प्रातः चलता रहेगा .आज से पहले किसानों के द्वारा गोबर, खरपतवार जैसे अनेक उर्वरक के माध्यम से खेती किया जाता था और उससे उत्पादितअनाज ,फल ,सब्जी अपने आप में स्वादिष्ट होता था. रासायनिक उर्वरकों का बहिष्कार किया जाना है और जैविक उर्वरक का उपयोग करने हेतु किसानो को प्रेरित किया जाएगा. नियोजित कार्यक्रम का सफल संचालन हेतु मंडल स्तर पर प्रभारी की नियुक्ति की गई है.
कार्यक्रम को प्रदेश कार्यसमिति व जिला पदाधिकारी द्वारा संबोधित किया गया. जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य केपी ओझा ,अनिल मिश्रा, टुन्नू गोप ,सुदेश चंद्रवंशी ,दिनेश सिंह राठौड़, जिला पदाधिकारी रेणुका साहू ,मंजू नंदिनी , कुणाल किशोर,उपेंद्र सिंह जय नारायण प्रसाद ,सर्वेश सिंह, मनोरमा राणा, इंद्र नारायण कुशवाहा ,निरंजन मेहता ,अजीत बक्शी ,विवेक सिंह, अजीत चंद्रवंशी, राजकरण पांडे, मंडल अध्यक्ष बाल गोविंद सोनी ,विजय यादव, कुलदीप कृष्णा ,रीवा शंकर साहू ,अशोक कुमार कुशवाहा ,प्रकाश कुशवाहा ,अजीत कुमार, अनिल मेहता, गोपाल सिंह ,विमल गुप्ता ,राजदीप प्रसाद, आरती कौशल, माननीय विधायक के निजी सचिव चंदन सिंह, के साथ-साथ मीरा मेहता, हेमंती देवी ,रानी कश्यप ,उमेश दांगी सुबोध सिंहा, नरसिंह प्रसाद, राजेश चंद्रवंशी, अशोक ठाकुर , भारत सिंह, बद्रीनारायण सिंह, भरत शर्मा,आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे, युक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला महामंत्री सह जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई.
यह भी पढ़ें: कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण हेतु SAAMAR/CMAM कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित