उत्तर कोयल मुख्य नहर में अविलंब पानी छोड़ा जाए, धान की खेती हो रही प्रभावित : सूर्या सोनल सिंह

धान की खेती प्रभावित

उत्तर कोयल मुख्य नहर में अविलंब पानी छोड़ा जाए, धान की खेती हो रही प्रभावित : सूर्या सोनल सिंह

भाजपा युवा नेता सूर्या सोनल सिंह ने उत्तर कोयल मुख्य नहर में अब तक पानी नहीं छोड़े जाने पर गहरी चिंता जताई है.

उत्तर कोयल मुख्य नहर में अविलंब पानी छोड़ा जाए धान की खेती हो रही प्रभावित  सूर्या सोनल सिंह

विकास कुमार/न्यूज़11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:
भाजपा युवा नेता सूर्या सोनल सिंह ने उत्तर कोयल मुख्य नहर में अब तक पानी नहीं छोड़े जाने पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि धान का सीजन चल रहा है, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण किसान सिंचाई के लिए पूरी तरह उत्तर कोयल मुख्य नहर पर निर्भर हैं. इसके बावजूद अब तक नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है. उन्होंने कहा कि सबसे आश्चर्य की बात यह है कि मोहम्मदगंज बैराज में उपलब्ध अतिरिक्त पानी को वापस कोयल नदी में छोड़ा जा रहा है, जबकि उसी पानी का उपयोग हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के किसानों की सिंचाई के लिए किया जा सकता है. यदि समय रहते नहर में पानी नहीं छोड़ा गया, तो हजारों किसानों की धान की खेती प्रभावित होगी और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा.

सूर्या सोनल सिंह ने जिला प्रशासन, उत्तर कोयल सिंचाई परियोजना के संबंधित अधिकारियों एवं मुख्यमंत्री से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि किसानों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिना किसी विलंब के उत्तर कोयल मुख्य नहर में पानी छोड़ा जाए. उन्होंने कहा कि खेती का समय किसी का इंतजार नहीं करता. यदि अभी निर्णय लेने में देरी हुई तो इसका सीधा नुकसान हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के किसानों को उठाना पड़ेगा. इसलिए प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसानों की फसल सुरक्षित रह सके.

यह भी पढ़ें: भीम बराज में भरपूर पानी, फिर भी खेत प्यासे, उत्तर कोयल मुख्य नहर में पानी छोड़े जाने का इंतजार
 
संबंधित सामग्री

रिम्स की अधिग्रहीत जमीन फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लबली देवी की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई 

झारखंड

रिम्स की अधिग्रहीत जमीन फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लबली देवी की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई 

केस डायरी और जवाब दाखिल करने के लिए एसीबी ने मांगा समय 

रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल 

झारखंड

रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल 

जमीन का म्यूटेशन करने के एवज में रिश्वत की मांग करने के मामले में गिरफ्तार किए गए बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा को विजिलेंस की विशेष कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी