नाराजगी

पांच महीने से वेतन नहीं मिलने पर चौकीदारों में आक्रोश, अंचलाधिकारी को दिया दो दिनों का अल्टीमेटम

भुगतान नहीं होने पर न्याय के लिए उपायुक्त से शिकायत करने की कही बात, पर्व-त्योहार पर भी वेतन नहीं मिलने से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पांच महीने से वेतन नहीं मिलने पर चौकीदारों में आक्रोश, अंचलाधिकारी को दिया दो दिनों का अल्टीमेटम

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में कार्यरत चौकीदारों को पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके बीच भारी नाराजगी देखी जा रही है. वेतन भुगतान में हो रही देरी से परेशान चौकीदारों ने चैनपुर थाना परिसर में एकजुट होकर अपनी नाराजगी जाहिर की और जल्द से जल्द बकाया वेतन भुगतान कराने की मांग की.

इस दौरान चौकीदारों ने चैनपुर अंचलाधिकारी से स्पष्ट रूप से मांग की कि अगले दो दिनों के भीतर उनके पांच महीने का बकाया वेतन भुगतान कराया जाए. चौकीदारों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिनों के अंदर वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो वे अपनी समस्या लेकर पलामू उपायुक्त महोदय के पास जाएंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे.

चौकीदारों का कहना है कि पर्व-त्योहार के समय भी वेतन नहीं मिलने से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है. घर का खर्च चलाने से लेकर बच्चों की जरूरतें पूरी करने तक में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने बताया कि बैंक से लिए गए लोन की किस्त जमा करने के लिए लगातार फोन आ रहे हैं, लेकिन जब पांच महीने से वेतन ही नहीं मिला है, तो आखिर किस्त कैसे जमा करें?

वेतन भुगतान की मांग करने वाले चौकीदारों में रमेश पासवान, अरुण कुमार, करीमुद्दीन अंसारी, संजय राम, जावेद अंसारी, संतोष कुमार मांझी, बलजीत कुमार, रामनरेश मांझी, मनु मांझी, ज्वाला मांझी, अनूप कुमार, मुकेश कुमार, मुनी मांझी, महेश मांझी, नंदू मांझी एवं संतोष पासवान सहित अन्य चौकीदार शामिल थे.

सभी चौकीदारों ने चैनपुर अंचलाधिकारी से दो दिनों के अंदर बकाया वेतन भुगतान कराने की मांग की है. साथ ही स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में भुगतान नहीं होने पर वे पलामू उपायुक्त के समक्ष अपनी फरियाद रखेंगे. अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और चौकीदारों को उनका पांच महीने का बकाया वेतन कब तक मिल पाता है.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर भटकती मिली 15 वर्षीय नाबालिग, आरपीएफ ने सुरक्षित रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा

संबंधित सामग्री

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

इंडियन आइडल सीजन-15 की विजेता मानसी घोष, रनरअप अभिजीत गोस्वामी और डांस इंडिया डांस की विजेता आंशिका ने दी शानदार प्रस्तुति

11 November 2026
अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

मौके पर पहुंचे बेरमो सीओ संजीत कुमार,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने मामले को शांत करवाने का किया प्रयास

11 November 2026
CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर CISF की क्राइम शाखा, QRT व स्ट्राइकिंग रिजर्व की संयुक्त कार्रवाई; लोहे का शॉवल और स्क्रैप सामग्री बरामद

11 November 2026
दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

वन दुर्गा मंदिर से लौटते समय रास्ते में सुनसान सड़क पर एक अकेली बच्ची को देखकर लिफ्ट देने की कहानी डीसी ने फेसबुक पर किया है शेयर

11 November 2026
रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026