मजदूरी भुगतान नहीं होने पर 26 फरवरी को वन विभाग बेतला कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी

मजदूरी भुगतान नहीं होने पर 26 फरवरी को वन विभाग बेतला कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी

मजदूरी भुगतान नहीं होने पर 26 फरवरी को वन विभाग बेतला कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  वन विभाग द्वारा कार्य करवाने के बाद भी पिछले एक वर्ष से मजदूरी का भुगतान नहीं किए जाने से नाराज़ मजदूरों ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है. पूर्वी जिला परिषद सदस्य सह जिला सांसद प्रतिनिधि कन्हाई सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 25 फरवरी तक बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया, तो 26 फरवरी को वन विभाग बेतला कार्यालय में ताला बंदी की जाएगी.कन्हाई सिंह ने कहा कि मजदूरों से विभाग द्वारा विभिन्न कार्य करवाए गए, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी उन्हें उनकी मेहनताना राशि नहीं मिली है. इससे मजदूरों और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है.उन्होंने स्पष्ट कहा कि मजदूरों का हक दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा. यदि निर्धारित तिथि तक भुगतान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और भी व्यापक रूप दिया जाएगा.मजदूरों ने भी चेतावनी दी है कि वे अपने अधिकार के लिए एकजुट हैं और जब तक बकाया मजदूरी नहीं मिलती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: चंदवा के कामता चौक पर अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर से क्वायल चोरी का किया प्रयास

संबंधित सामग्री

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

झारखंड

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

News11.News11 India.News11 India News, Jharkhand, Jharkhand News,

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

झारखंड

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

जेडीयू ने तेतरा महतो को बनाया रांची जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव के बाद सौंपी गयी जिम्मेदारी

झारखंड

जेडीयू ने तेतरा महतो को बनाया रांची जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव के बाद सौंपी गयी जिम्मेदारी

जिला बदर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा: पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

जिला बदर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा: पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई