ग्रामीण परिवार के मेधावी छात्र विश्वरूप भुईयां ने NMMS परीक्षा में हासिल की 9वीं रैंक

ग्रामीण परिवार के मेधावी छात्र विश्वरूप भुईयां ने NMMS परीक्षा में हासिल की 9वीं रैंक

ग्रामीण परिवार के मेधावी छात्र विश्वरूप भुईयां ने nmms परीक्षा में हासिल की 9वीं रैंक

न्यूज 11 भारत 

डेस्क,बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड के बहुलिया पंचायत अंतर्गत रांगुनिया गांव के एक साधारण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले छात्र विश्वरूप भुईयां ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9वीं रैंक प्राप्त की है.उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है.

विश्वरूप के पिता रेवती मोहन भुईयां सरस्वती शिशु मंदिर, रांगुनिया के पूर्व सचिव रह चुके हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं. उनकी बड़ी बहन वर्तमान में बहरागोड़ा मॉडल स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा हैं.विश्वरूप ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, रांगुनिया से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने कक्षा 6 से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बहरागोड़ा में प्रवेश लिया, जहां वे वर्तमान में अध्ययनरत हैं. बचपन से ही पढ़ाई के प्रति उनकी लगन, अनुशासन और मेहनत उन्हें अन्य विद्यार्थियों से अलग पहचान दिलाती रही है.

लगातार परिश्रम, नियमित अध्ययन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने इस वर्ष NMMS परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी उपलब्धि से परिवार, विद्यालय, शिक्षकों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है.

विद्यालय के शिक्षकों ने विश्वरूप को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी. उन्होंने साबित कर दिया है कि सीमित संसाधन और ग्रामीण परिवेश भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकते, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए.

यह भी पढ़ें: बारिश से टूटी गर्मी की कमर, मानसून की अच्छी रफ्तार से किसानों के चेहरों पर मुस्कान, अरब सागर के सर्कुलेशन ने पकड़ा जोर

संबंधित सामग्री

ससुराल में विवाद के बाद 20 वर्षीय विवाहिता ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत!

झारखंड

ससुराल में विवाद के बाद 20 वर्षीय विवाहिता ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत!

खदान के जलभराव गड्ढे में युवक की मौत का मामला! प्रशासन ने जिम्मेदारों पर कसा शिकंजा, दो खनन पट्टाधारकों पर FIR

झारखंड

खदान के जलभराव गड्ढे में युवक की मौत का मामला! प्रशासन ने जिम्मेदारों पर कसा शिकंजा, दो खनन पट्टाधारकों पर FIR

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेक्टर4 सिटी सेंटर स्थित अपनी मौसी के घर पहुंचे, शोभा रानी लाल का पिछले दिन हुआ था निधन

झारखंड

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेक्टर4 सिटी सेंटर स्थित अपनी मौसी के घर पहुंचे, शोभा रानी लाल का पिछले दिन हुआ था निधन

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

झारखंड

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

देश-विदेश

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म