दो बाइक में भीषण टक्कर

चाईबासा-तांतनगर मुख्य मार्ग पर दो बाइक में भीषण टक्कर, डिलीवरी बॉय की मौत, एक घायल

पश्चिमी सिंहभूम में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला चाईबासा-तांतनगर मुख्य सड़क पर पामपड़ा गांव के पास का है, जहां दो मोटरसाइकिलों में भीषण टक्कर हो गई.

By : Ark Sahuliyar
चाईबासा-तांतनगर मुख्य मार्ग पर दो बाइक में भीषण टक्कर, डिलीवरी बॉय की मौत, एक घायल

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला चाईबासा-तांतनगर मुख्य सड़क पर पामपड़ा गांव के पास का है, जहां दो मोटरसाइकिलों में भीषण टक्कर हो गई. हादसे में 22 वर्षीय सोमनाथ हेंब्रम की मौत हो गई. वह मूल रूप से खरसावां का रहने वाला था और चाईबासा के पताहातू में किराए पर रहकर डिलीवरी बॉय का काम करता था. 

देर शाम भरभरिया में डिलीवरी कर लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई और उनकी मौत, वहीं दूसरे बाइक सवार की हालत नाजुक बताई जा रही है.घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता मनीष गुप्ता स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को भेजा. लगातार हो रहे हादसों से लोगों में दहशत है, ग्रामीणों ने जिला परिवहन विभाग के कार्यशैली पर उठाए सवाल और सड़क पर सुरक्षा उपायों की मांग की है.