विनीत तिवारी हत्याकांड: पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई

विनीत तिवारी हत्याकांड

विनीत तिवारी हत्याकांड: पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई

मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल और राकेश तिवारी के घरों पर कुर्की की कार्रवाई की गयी है.

विनीत तिवारी हत्याकांड पुलिस का बड़ा एक्शन  मुख्य आरोपियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
जिले के मेदीनीनगर के चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड मामले में न्यायालय से कुर्की का आदेश मिलने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल और राकेश तिवारी के घरों पर कुर्की की कार्रवाई की है. यह कार्रवाई सदर एसडीपीओ राजेश यादव के नेतृत्व में अंजाम दी गई.

एसडीपीओ सदर राजेश यादव ने बताया कि टाउन थाना कांड संख्या 141/26 के तहत दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे. बीते 31 मई 2026 को पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ दोनों आरोपियों के घरों पर इश्तहार चिपकाकर उन्हें आत्मसमर्पण (सरेंडर) करने की अपील की थी.

हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो दोनों आरोपियों ने अदालत या पुलिस के समक्ष सरेंडर किया और न ही उनकी गिरफ्तारी हो सकी. इसके बाद पुलिस द्वारा मामले में अग्रतर कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय से कुर्की का आदेश प्राप्त किया गया.
27 अगस्त को न्यायालय से कुर्की का आदेश मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के घरों पर जब्ती व कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें: बैंक लॉकर में रखे स्त्रीधन पर पत्नी का हक, हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का फैसला रखा बरकरार

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.