न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और हजारीबाग में हुए लैंड स्कैम की जांच कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को व्यवसायी विनय सिंह के खिलाफ बड़ी जानकारी मिली है. अब तक की जांच में एजेंसी को विनय सिंह के संदिग्ध लोन और अवैध निवेश का पता चला है, जिसके बाद एसीबी अब मनी लॉन्ड्रिंग के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है.
जांच में यह जानकारी सामने आई है कि विनय सिंह की कंपनी से देश के बाहर भी बड़ी रकम भेजी गई है. पुख्ता जानकारी के मुताबिक, करोड़ों रुपए दुबई भेजे गए हैं और उसे वहीं निवेश किया गया है. इस पूरे खेल में राज्य के नौकरशाहों की संलिप्तता भी सामने आई है.
एजेंसी अब विनय सिंह के अन्य निवेश की भी जांच कर रही है. एसीबी इस बात की जानकारी इकट्ठा कर रही है कि विनय सिंह ने रांची, हजारीबाग, गुमला, धनबाद के अलावा पश्चिम बंगाल के कोलकाता और बिहार के लखीसराय व पटना में कितनी चल और अचल संपत्ति अर्जित की है. यह भी सामने आया है कि विनय सिंह की कंपनी M/s SS Motogen Pvt Ltd में कुछ वरीय अधिकारियों की काली कमाई को वैध किए जाने के लिए इन्वेस्टमेंट के तौर पर दिखाया गया.
यह भी पढ़े: रांची में जैप 2 के जवान ने की आत्महत्या