विनय सिंह और स्निग्धा की याचिका हुई खारिज, राहत देने से कोर्ट ने किया इनकार

विनय सिंह और स्निग्धा की याचिका हुई खारिज, राहत देने से कोर्ट ने किया इनकार

 विनय सिंह और स्निग्धा की याचिका हुई खारिज राहत देने से कोर्ट ने किया इनकार

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
आईएएस विनय चौबे के डीसी रहते हुए वन भुमि की अवैध ढंग से खरीद बिक्री और नियमावुरूद्ध म्यूटेशन से जुड़े केस के प्रमुख आरोपी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह की अलग अलग याचिका पर हजारीबाग एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. 

सोमवार को दलीले सुनने के बाद कोर्ट का फैसला आया है. कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए राहत देने से इनकार कर दिया है. फिलहाल विनय सिंह जेल के सलाखों के पीछे है अब उनकी पत्नी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. 

बता दें कि आरोपी विनय चौबे के करीबी ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह ACB की कांड संख्या 11/2025 की आरोपी है. एसीबी के अनुसार जिस भुमि को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है यह विनय सिंह व उनकी पत्नी के नाम पर दर्ज है. 

यह जमीन हजारीबाग के सदर अंचल के थाना नंबर 252 में स्थित है, इसका खाता नंबर 95, प्लॉट नंबर 1055, 1060 और 848 औऱ कुल रकबा 28 डिसमिल एवं खाता नंबर 73, प्लाट नंबर 812 का रकबा 72 डिसमिल है. यह जमीन सदर अंचल के हल्का 11 में स्थित है. 

खाता प्लाट के इस जमीन पर फिलहाल विनय सिंह व उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह का कब्जा है और इसपर नेक्सजेन का शोरुम चल रहा है. एसीबी के तरफ से विशेष लोक अभियोजक बहस की है वहीं स्निग्धा के तरफ से अधिवक्ता शंकर बनर्जी बहस कर रहे हैं. केस में विनय सिंह ने नियमित बेल के लिए याचिका दायर की है वहीं उनकी पत्नी अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी. 


 

संबंधित सामग्री

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के वर्तमान अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने इस्तीफा दे दिया है. 

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी

झारखंड

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी 'गुरुजी' शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासनिक टीम व JMM नेताओं ने किया स्थल चयन

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और झामुमो के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन (गुरुजी) की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं झामुमो नेताओं ने शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

झारखंड

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

रिम्स की फेयरवेल पार्टी पर विवाद, जांच के आदेश

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

झारखंड

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी : शशांक राज

लैंड सर्वे मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, बार-बार निर्देश के बावजूद स्पष्ट टाइमलाइन नहीं मिलने पर नाराजगी

झारखंड

लैंड सर्वे मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, बार-बार निर्देश के बावजूद स्पष्ट टाइमलाइन नहीं मिलने पर नाराजगी

झारखंड में लंबे समय से लंबित लैंड सर्वे से जुड़े गोकुलचंद जनहित याचिका मामले में हाई कोर्ट ने एक बार फिर राज्य सरकार के रवैये पर सख्त नाराजगी जताई है.