न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जेल में बंद नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को राहत नहीं मिली है. एसीबी की विशेष कोर्ट ने विनय कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी. 24 नवंबर 2025 को एसीबी ने दर्ज आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है और जांच जारी है. निलंबित IAS विनय चौबे और उनकी पत्नी, ससुर साला, सलहज के साथ सहयोगी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को आरोपी बनाया गया है. एसीबी को जांच में आरोपियों के खिलाफ अहम जानकारी मिली है. एसीबी को पता चला है कि विनय चौबे और उनके रिश्तेदारों, सहयोगियों ने काले धन को छिपाने और उसे सफेद करने के लिए एक सुनियोजित तरीके से सिंडिकेट चलाया था, जिसका मास्टरमाइंड विनय चौबे रहा है.
ये भी पढ़ें- निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी