विनय चौबे के परिवार के सदस्यों ने बीते आठ साल में 10 विदेश यात्राएं की, साली ने ...

विनय चौबे के परिवार के सदस्यों ने बीते आठ साल में 10 विदेश यात्राएं की, साली ने उठाया करोड़ों का खर्चा

विनय चौबे के परिवार के सदस्यों ने बीते आठ साल में 10 विदेश यात्राएं की साली ने उठाया करोड़ों का खर्चा 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 
निलंबित IAS विनय चौबे के परिवार के सदस्यों ने बीते आठ साल में 10 विदेश यात्राएं की है, जिसमें करोड़ों रुपये खर्च हुए. जानकारी के अनुसार इन विदेश यात्राओं का खर्च विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता की बहन शिखा ने उठाया. एसीबी के अधिकारी विनय चौबे की साली द्वारा विदेश यात्राओं के करोड़ों का खर्च उठाने को संदेहास्पद समझ रहे हैं. ये वास्तव में काली कमाई से की गई विदेश यात्रा के खर्च का सही साबित करने का तरीका है. 

जानकारी के अनुसार, विनय चौबे के परिवार के सदस्यों ने साल 2017 से 2024 तक कम से काम 10 विदेशी यात्राएं की. विनय चौबे के परिजनों ने  अमेरिका, ब्रिटेन, डेनमार्क, थाईलैंड, ऑस्ट्रिया और इटली सहित दूसरे देश की यात्रा की. जांच में ये बात सामने आई कि इन विदेश यात्राओं का खर्च विनय चौबे की साली शिखा ने उठाया. बता दें कि, सामान्य तौर पर इन देशों की यात्रा के लिए सिर्फ टिकट पर करीब 10-15 लाख रुपये का खर्च आता है. साथ ही होटल में रखना, खाना-पीना और सैर सपाटे का खर्च अलग है. फिलहाल ACB पूरे मामले की जांच में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें- रिम्स-2 जमीन विवाद मामले में जगलाल पाहन समेत 08 लोगों ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली नियमित जमानत 

संबंधित सामग्री

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

झारखंड

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

रेलवे क्रॉसिंग मार्ग की हालत से परेशान होकर खुद संभाली कमान

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

झारखंड

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

अंगरक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा के उद्देश्य से की जाती है, न कि अन्य कार्य के लिए

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

झारखंड

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

12 लाख 59 हजार 373 का डिजिटाइजेशन

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

देश-विदेश

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

पहले 17 मजदूरों के फंसने की खबर आई थी, जांच में 27 के फंसे होने की बात सामने आई

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

देश-विदेश

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान का केस दर्ज