न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: नामकुम थाना क्षेत्र के आने वाले कोचाटोली इलाके में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीण और सेना आमने-सामने आ गए है. विवाद के बाद ग्रामीण धरने पर बैठ गए है, और अपना विरोध जाता रहे है. लोगो का कहना है कि सड़क निर्माण पूर्व में भी दो बार राज्य सरकार की तरफ से कराए गए लेकिन इस बार सड़क निर्माण करने पर सेना इसमें अड़ंगा डाल रही है, आए दिन सड़क खराब होने के कारण लोगो को अपने मोहल्ले में आने जाने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है, हादसे होते है, लेकिन अब जब सरकार की नींद खुली है और सड़क निर्माण का टेंडर आवंटित कर दिया गया है तो सेना सड़क निर्माण करने से पहले सेना से एनओसी लेने को कह रही है, जो कही से जायज नहीं.
यह भी पढ़ें: डॉ. ए.टी. मिश्रा की पुस्तक 'वॉयसेस फ्रॉम दी फॉरेस्ट' का विमोचन प्रधान मुख्य वन संरक्षक ऑफ झारखंड संजीव कुमार ने किया