गांडेय के टोप्पया में सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, किया प्रदर्शन, प्रश...

गांडेय के टोप्पया में सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, किया प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

गांडेय के टोप्पया में सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा किया प्रदर्शन प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के मेदनीसारे पंचायत अंतर्गत टोप्पया गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग स्थित मेझलाडीह मोड़ से टोप्पया होते हुए पोखरिया तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क के कालीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीण मेझलाडीह से टोप्पया जाने वाली जर्जर पीसीसी सड़क के पास जुटे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

ग्रामीणों में हाजी उस्मान, हाफिज मारुक, अब्दुल वारिस, मो. मुर्शिद, मो. अख्तर, मुन्ना शेख, अब्दुल जलील, मो. साजिद, मो. तनवीर, मो. तसलीम, मो. अजमल, मो. कलाम, मो. इंजमाम, मो. नईम और मो. सलामत सहित अन्य ने बताया कि सड़क की स्थिति बेहद खराब है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. चारपहिया वाहन तो दूर, बरसात के दिनों में दोपहिया वाहन भी चलना बंद हो जाता है. जगह-जगह गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है.

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर पहले भी गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू को आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

सड़क की बदहाली का सबसे ज्यादा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है. खराब सड़क के कारण उन्हें मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए करीब 5 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है. वहीं टोप्पया और पोखरिया गांव के लोगों की दैनिक जिंदगी भी इस समस्या से बुरी तरह प्रभावित हो रही है.

यह भी पढ़ें: घाघरा 15वें वित्त आयोग के कार्य में नियमों से कोई समझौता नहीं, बिना दस्तावेज और एमबी के नहीं चलेगा कोई काम -  बीडीओ

संबंधित सामग्री

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

झारखंड

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने किया श्रमदान

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

झारखंड

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

झारखंड

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

झारखंड

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

गावां प्रखण्ड मुख्यालय में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरण

झारखंड

गावां प्रखण्ड मुख्यालय में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरण