ग्राम सभा की अनुमति बिना कोयला जांच ड्रिलिंग का विरोध, पांच गांवों के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

ग्राम सभा की अनुमति बिना कोयला जांच ड्रिलिंग का विरोध, पांच गांवों के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

ग्राम सभा की अनुमति बिना कोयला जांच ड्रिलिंग का विरोध पांच गांवों के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क:
सदर प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सासंग गांव स्थित कोटारी टोला अखड़ा में ओरिएंटल कंपनी द्वारा कोयला खनन की जांच के लिए कराई जा रही ड्रिलिंग के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी द्वारा बिना ग्राम सभा की अनुमति एवं स्थानीय लोगों की सहमति के ड्रिलिंग कार्य कराया जा रहा है, जो ग्रामीणों के अधिकारों का उल्लंघन है. प्रदर्शन में शामिल परहा, पाहन, महंतों, बैगा तथा विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की खनन संबंधी गतिविधि शुरू करने से पहले ग्राम सभा की अनुमति आवश्यक है. 

इसके बावजूद कंपनी द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए कोटारी टोला अखड़ा क्षेत्र में ड्रिलिंग मशीन लगाकर कार्य शुरू कर दिया गया है. ग्रामीणों ने जबकि प्रभावित क्षेत्र के अन्य गांवों के युवाओं को नजरअंदाज किया गया है. इससे आसपास के गांवों के लोगों में नाराजगी बढ़ गई है. विरोध प्रदर्शन में सासंग, कोटारी, मांजर, कायमा एवं बिश्रामपुर गांव के ग्रामीण हजारों की संख्या में शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक ग्राम सभा की विधिवत अनुमति नहीं ली जाती और स्थानीय ग्रामीणों के हितों को प्राथमिकता नहीं दी जाती, तब तक ड्रिलिंग कार्य का विरोध जारी रहेगा.

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा. प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने अपने पारंपरिक अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा तथा स्थानीय लोगों में विस्थापन होने का डर देखा गया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कंपनी के दलाल धमका रहा है. मारपीट करने का बात कर रहा है. 

यह भी पढ़ें: मुफ्ती सईद आलम ने आत्महत्या करने वाले मितन दास के परिजनों को दी सहायता, पहुंचाई राशन सामग्री
 
संबंधित सामग्री

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

राजनीति

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

बुढ़मू में 9 लाख से अधिक बिजली बिल के विवाद में विद्युतकर्मी की लाठियों से पिटाई, रिम्स रेफर

झारखंड

बुढ़मू में 9 लाख से अधिक बिजली बिल के विवाद में विद्युतकर्मी की लाठियों से पिटाई, रिम्स रेफर