आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चयन प्रक्रिया रद्...

आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चयन प्रक्रिया रद्द नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी

गोविन्दपुर एफ पंचायत भवन में आमसभा कर निर्णय, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश चयन प्रक्रिया रद्द नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी

राजेश कुमार/न्यूज11  भारत

बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क:  गोविंदपुर एफ पंचायत भवन में मुखिया कविता कुमारी की अध्यक्षता में ग्रामीणों की आम सभा हुई. जिसमें गोविंदपुर एफ पंचायत में हो रहे सेविका चयन में गड़बड़ी को ले आपत्ति दर्ज कर ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया. जिसमें पोषक क्षेत्र से बाहर की महिला का आंगनबाड़ी में चयन का विरोध किया एवं गड़बड़ी के खिलाफ नारेबाजी किया. बैठक में उपस्थित जिला परिषद सदस्य शहजादी बानो, मुखिया कविता कुमारी एवं पंचायत समिति सदस्य बेबी रजक ने कहा कि गोविंदपुर एफ पंचायत के वार्ड 5 एवं 2 सिक्स यूनिट टीसी कॉलोनी गोविंदपुर एफ पंचायत में है. जहां के आंगनवाड़ी केंद्र में सेविका का चयन किया जा रहा है जिसमें दूसरे गोविंदपुर डी पंचायत पोषक क्षेत्र की महिला का जबरन  एफ पंचायत के आंदनबाड़ी केंद की सेविका पद में चयन किया जा रहा है. 

जिस महिला का चयन किया जा रहा है उस महिला के दो नजदीकी रिश्तेदार पहले से दूसरी पंचायत के आंगनवाड़ी केंद में पदस्थापित हैं. चयन प्रक्रिया रद्द कर एफ पंचायत की कोई महिला का चयन आंगनबाड़ी सेविका में नहीं किया गया तो पंचायत के सभी प्रतिनिधि सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है. साथ ही इस भ्रष्टाचार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करने की भी घोषणा की गयी. इस अवसर पर पंचायत सेवक दीपक लोहारा सहित उप मुखिया शिवनाथ प्रसाद, वार्ड सदस्य लक्षण गुप्ता, राधा देवी,सुधा गिरी ,प्रिया देवी, बिरसा रजक सहित कई महिला पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1203 केसों का निष्पादन,  2,10,58,596 रुपए की हुई राजस्व प्राप्ति

संबंधित सामग्री

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

झारखंड

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

छात्र आन्दोलन के मद्देनजर भाजपा ने किया है झारखंड बंद का ऐलान

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

झारखंड

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला भी उठाया, पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि

झारखंड

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है - सीता सोरेन

दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार - सीता सोरेन

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

झारखंड

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

घर लौटते समय अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

झारखंड

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है - भाजपा