सैकड़ों लोगों के साथ प्रदेश कार्यालय में चक्रधरपुर के विजय सिंह गगराई ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

सैकड़ों लोगों के साथ प्रदेश कार्यालय में चक्रधरपुर के विजय सिंह गगराई ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया पार्टी में स्वागत

सैकड़ों लोगों के साथ प्रदेश कार्यालय में चक्रधरपुर के विजय सिंह गगराई ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भाजपा प्रदेश कार्यालय मे आज मिलन समारोह आयोजित हुआ. जिसमें चक्रधरपुर के विजय सिंह गगराई ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गगराई को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह ने किया. गगराई के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में सुशांत मंडल, हीरालाल खंडाइत , ललित ठाकुर,हारून मेलगांडी, बेसरा पूर्ति, विजय नाग, राजेंद्र मेलगांडी, रामू महतो, मार्कस गगराई, वीरसिंह हांसदा, राकेश जोंकों सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य के आदिवासी,दलित ,पिछड़े सभी वर्गों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है. यह सरकार विकास विरोधी सरकार है. आए दिन आदिवासी समाज के युवाओं की हत्या हो रही.बहन बेटियां अपमानित हो रही. राज्य में अपहरण एक उद्योग बन गया है. कहा कि यह सरकार पूरी तरह झूठी सरकार साबित हुई है पिछले 6 वर्षों में हेमंत सरकार ने राज्य को रसातल में भेज दिया है.एक भी वादे इस सरकार ने ओर नहीं किए.जनता पूरी तरह ठगी हुई महसूस कर रही है. कहा कि पेसा कानून के नाम पर भी हेमंत सरकार ने जनता को ठगा है. ऐसे में जनजाति समाज का मोह राज्य  सरकार से भंग हो रहा है. कहा कि आज भाजपा की ओर आशा भरी नजरों से जनजाति समाज देख रहा है. उन्होंने समाज के बीच जाकर राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करने का आह्वान किया.

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि  भाजपा ने ही झारखंड का गठन कराया है और भाजपा ही इसका सर्वांगीण विकास कर सकती है. कहा कि  धोखे की सरकार के पाप का घड़ा फूटेगा. जनता किसी को माफ नहीं करती. विजय सिंह गगराई ने पार्टी के नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सच्चे सिपाही के रूप में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को वे धरातल पर उतारने के लिए संकल्पित है. उनका तन मन धन पार्टी कार्यों के लिए समर्पित है. कहा कि पार्टी जो जिम्मेवारी देगी उसे सहर्ष पूरा करेंगे.

ये भी पढ़ें- राष्ट्रवादी सोच से ओतप्रोत जनकल्याण को समर्पित उम्मीदवारों को जिताएंगे भाजपा कार्यकर्ता: आदित्य साहू

संबंधित सामग्री

दलीय आधार पर चुनाव कराने से डरी हेमंत सरकार - रघुवर दास

झारखंड

दलीय आधार पर चुनाव कराने से डरी हेमंत सरकार - रघुवर दास

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार पर साधा बड़ा निशाना

चांडिल: पातकुम में नव कुंज महायज्ञ का विधायक सविता महतो व राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने किया उद्घाटन

झारखंड

चांडिल: पातकुम में नव कुंज महायज्ञ का विधायक सविता महतो व राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने किया उद्घाटन

गांडेय में डॉ. बशीर हेल्थ केयर अस्पताल का उद्घाटन, मंत्री हफीजुल हसन बोले– सभी वर्गों के हित में होगा बजट

झारखंड

गांडेय में डॉ. बशीर हेल्थ केयर अस्पताल का उद्घाटन, मंत्री हफीजुल हसन बोले– सभी वर्गों के हित में होगा बजट

नगरपालिका आम निर्वाचनके सफल संचालन के लिए मतदान दल का तृतीय चरण प्रशिक्षण संपन्न

झारखंड

नगरपालिका आम निर्वाचनके सफल संचालन के लिए मतदान दल का तृतीय चरण प्रशिक्षण संपन्न

सामान्य प्रेक्षक और अपर उपायुक्त ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

देश-विदेश

असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार