सीसीएल रजरप्पा

सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में सतर्कता मार्च का आयोजन

केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026’ के तहत सतर्कता मार्च एवं जागरूकता रथ का शुभारंभ किया गया.

By : Ark Sahuliyar
सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में सतर्कता मार्च का आयोजन

फिरोज आलम/न्यूज़11 भारत 
रजरप्पा/डेस्क:
केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026’ के तहत सतर्कता मार्च एवं जागरूकता रथ का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर महाप्रबंधक (उत्खनन) शंभू कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर सतर्कता जागरूकता रथ को रवाना किया. इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं ईमानदारी के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है.

वहीं, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रजरप्पा क्षेत्र में ‘रन फॉर यूनिटी’ का भी आयोजन किया गया. इस आयोजन में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए ‘राष्ट्रीय एकता शपथ’ भी ली.

कार्यक्रम के दौरान सतर्कता जागरूकता के नोडल अधिकारी आशीष झा ने बताया कि दिनांक 17 अगस्त 2026 से 16 नवंबर 2026 तक संचालित इस त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ का संदेश पहुंचाना तथा कार्यसंस्कृति में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है.

इस अवसर पर स्टाफ अधिकारी (मा.सं.) रामानुज प्रसाद, स्टाफ अधिकारी (सिविल) चितरंजन सहित श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधिगण अनिल प्रसाद,  रविंद्र वर्मा, चंदेश्वर सिंह, प्रदीप कुमार, राकेश रौशन, महेंद्र मिस्त्री, सी.डी. सिंह, अख्तर आजाद, चरितर राम, धनेश्वर राम,  मो. शाहिद सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे.