न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: कुख्यात अपराधी प्रिंस खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए दहशत फैलाने की कोशिश की हैं. वीडियो में प्रिंस खान हथियार दिखाते हुए यह दावा करता नजर आ रहा है कि अब तक कानून का हाथ उस तक नहीं पहुंच पाया हैं.
वीडियो में प्रिंस खान खुद को बेखौफ बताते हुए पुलिस और प्रशासन पर सीधा सवाल खड़ा करता हैं. वह यह कहते हुए नजर आ रहा है कि उसके खिलाफ कार्रवाई करने में एजेंसियां नाकाम रही है, जिससे उसकी दबंगई और भी स्पष्ट होती हैं. इस बार प्रिंस खान ने वीडियो में नरसंहार की धमकी देकर माहौल को और भयावह बनाने की कोशिश की हैं. उसने सीधे तौर पर फहीम खान के परिवार को जान से मारने की धमकी दी है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया हैं.
वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. एक कुख्यात अपराधी का इस तरह खुलेआम वीडियो जारी करना और धमकियां देना कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा हैं.
यह भी पढ़े: रांची में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, तीन तस्कर गिरफ्तार