काम के नाम पर घूस!

बरही एसडीओ कार्यालय के बड़ा बाबू का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वोटर आईडी सुधार के नाम पर पैसे लेने का आरोप

बड़ा बाबू ने दी सफाई- युवक ने जो एफिडेविट दिया था, उस पर अधिवक्ता का अभिप्रमाणित हस्ताक्षर नहीं था. उसी प्रक्रिया के लिए पैसे लिए

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बरही एसडीओ कार्यालय के बड़ा बाबू का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वोटर आईडी सुधार के नाम पर पैसे लेने का आरोप

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत

बरही/डेस्क: बरही अनुमंडल कार्यालय में पदस्थापित बड़ा बाबू तुलसी श्रीवास्तव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में उन पर वोटर आईडी में सुधार के नाम पर घूस लेने का गंभीर आरोप लगाया गया है. न्यूज़ 11 भारत बरही वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

क्या है पूरा मामला?  

प्राप्त जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो चौपारण प्रखंड के एक युवक से जुड़ा हुआ है. वीडियो में युवक बड़ा बाबू को एक आवेदन सौंपकर वोटर आईडी में सुधार से संबंधित कार्य कराने का आग्रह करते दिख रहा है. आरोप है कि इसी काम के एवज में बड़ा बाबू द्वारा पैसे मांगे जा रहे हैं. वायरल वीडियो में बड़ा बाबू राशि लेते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है.

आरोपी बड़ा बाबू की सफाई  

अपने ऊपर लगे घूसखोरी के आरोपों को तुलसी श्रीवास्तव ने निराधार बताया है. उन्होंने कहा कि युवक द्वारा जो एफिडेविट दिया गया था, उस पर अधिवक्ता का अभिप्रमाणित हस्ताक्षर नहीं था. उसी प्रक्रिया को पूरा करवाने के लिए पैसे लिए गए थे. इसे रिश्वत से जोड़कर देखना गलत है.

इस मामले को लेकर जब एसडीओ  जोहन  टुडू से बात की गई तो उन्होंने मामले में स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से इंकार कर दिया. फिलहाल वायरल वीडियो के बाद विभागीय जांच की मांग भी उठने लगी है.

यह भी पढ़ें: नेतन्याहू तो 'हार' चुके, अगर मध्यावधि चुनाव में ट्रंप हारे तो क्या होगा? चुनाव पर भारत समेत पूरी दुनिया की है नजर

 

संबंधित सामग्री

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर आज बुधवार को AISF संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

18 November 2026
पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026
रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी.

18 November 2026
आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

एंबुलेंस कर्मी अगस्त से अक्टूबर माह तक के बकाया वेतन भुगतान करने की मांग कर रहे हैं.

18 November 2026