विहिप बजरंग दल पलामू के कार्यकर्ता प्रांत प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने धनबाद रवाना

विहिप बजरंग दल पलामू के कार्यकर्ता प्रांत प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने धनबाद रवाना

विहिप बजरंग दल पलामू के कार्यकर्ता प्रांत प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने धनबाद रवाना

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पलामू के कार्यकर्ता प्रांत प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लेने के लिए शक्तिपुंज एक्सप्रेस से धनबाद के लिए रवाना हुए. झारखंड प्रांत बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन धनबाद के सिनिडीह स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में दो जून से दस जून तक किया जा रहा है. बजरंग दल का यह प्रांत प्रशिक्षण वर्ग विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा आयोजित होने वाला एक वार्षिक प्रशिक्षण शिविर है. इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं में देश प्रेम, देशभक्ति, शारीरिक व मानसिक क्षमता, अनुशासन और सनातन धर्म की रक्षा करने की भावना को मजबूत और विकसित करना है.

पलामू जिला से इस प्रशिक्षण के लिए सम्मानित सदस्य गणेश प्रसाद गुप्ता, प्रकाश कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, शिवम कुमार गुप्ता, संजीव कुमार, देवनारायण कुमार, बिशाल कुमार, अमित कुमार, सहदेव विश्वकर्मा, जितेंद्र गोस्वामी, अंकेश कुमार, विष्णु गोस्वामी, पवन देव कुमार, सुजीत कुमार, कार्तिक कुमार और प्रकाश कुमार धनबाद के लिए रवाना हुए. इन सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए जिला से ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित ट्रेनर सह जिला बजरंग दल सह संयोजक हिमांशु पांडेय भी साथ गए हैं.

स्टेशन पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र, जिला मंत्री अमित तिवारी, जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, जिला विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह, नगर बजरंग दल संयोजक दिलीप गिरी, चैनपुर प्रखंड विहिप अध्यक्ष देवराज शर्मा और चैनपुर प्रखंड विहिप मंत्री घनश्याम गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे. सभी पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण के लिए जा रहे युवाओं को अपनी शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढ़ें: वर्षों की प्रतीक्षा खत्म: दिव्यांग परदेसिया उरांव को मिलेगा आंबेडकर आवास, पहली किस्त जारी करने का आदेश

संबंधित सामग्री

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक